/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2024/06/karnataka.jpg)
बेंगलुरु। राजस्थान के बाद अब कर्नाटक में कोरोना के लगातार बढ़ते मामले को देखते हुए राज्य सरकार ने पूर्ण लॉकडाउन (Lockdown in Karnataka) का ऐलान कर दिया है। कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येडियुरप्पा ने इसकी घोषणा करते हुए कहा कि 10 से 24 मई तक राज्य में कंप्लीट लॉकडाउन रहेगा। इस दौरान सिर्फ अनिवार्य सेवाओं को ही छूट दी जाएगी। बता दें कि राजस्थान ने भी 10-24 मई तक पूर्ण लॉकडाउन लगा दिया गया है।
As #COVID19 cases are surging in the state, corona curfew was not successful. So, a complete lockdown will be imposed from 10th May 6 am to 24th May 6 am. All hotels, pubs and bars will remain closed. Eateries, meat shops & vegetable shops can operate from 6-10 am: Karnataka CM pic.twitter.com/orfPNGj0sD
— ANI (@ANI) May 7, 2021
शुक्रवार को राज्य के अधिकारियों के साथ बैठक करने के बाद येडियुरप्पा ने कहा कि राज्य में बढ़ते कोरोना मामलों को देखते हुए कर्फ्यू लगाया गया था, हालांकि ये सफल नहीं रहा। जिसके कारण राज्य सरकार ने 10 मई सुबह 6 बजे से 24 मई सुबह 6 तक पूर्ण लॉकडाउन लगाने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि पूर्ण लॉकडाउन के दौरान राज्य में रेस्त्रां, मीट और सब्जी की दुकानें सुबह 6 बजे से 10 बजे तक ही खुली रहेंगी।
Karnataka reports 48,781 new #COVID19 cases, 592 deaths and 28,623 discharges in the last 24 hours; case tally at 18,38,885 pic.twitter.com/QlSySl3qTY
— ANI (@ANI) May 7, 2021
सुबह 10 बजे के बाद नहीं होगी बाहर जाने की इजाजत
बीएस येडियुरप्पा ने कहा कि राज्य में संक्रमण के कारण बढ़ रही मौतों की संख्या को देखते हुए पूर्ण लॉकडाउन लगाने का फैसला किया गया है। इस दौरान सुबह 10 बजे के बाद किसी भी व्यक्ति को सड़क पर घूमने या घर से बाहर आने की इजाजत नहीं होगी। पूर्ण लॉकडाउन के दौरान लोग सभी नियमों का सही से पालन करें इसके लिए राज्य सरकार को सख्त निर्देश दिए गए हैं।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us