Karnataka Election 2023: कांग्रेस सत्ता में आई तो विकास ‘रिवर्स गेयर’ में चला जाएगा: अमित शाह

Karnataka Election 2023। बागलकोट। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को कहा कि अगर कर्नाटक में कांग्रेस सत्ता में आई तो राज्य में...

Karnataka Election 2023: कांग्रेस सत्ता में आई तो विकास ‘रिवर्स गेयर’ में चला जाएगा: अमित शाह

Karnataka Election 2023। बागलकोट। कर्नाटक चुनाव 2023 के लिए चुनावी अभियान की शुरुआत हो चुकी है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को कहा कि अगर कर्नाटक में कांग्रेस सत्ता में आई तो राज्य में परिवारवाद की राजनीति चरम पर होगी और वह ‘‘दंगों की चपेट में रहेगा।’’

यह भी पढ़ें: CUET PG: सीयूईटी पीजी की प्रवेश परीक्षा जून से, देखिए पूरा शेड्यूल

शाह ने कहा कि कांग्रेस के सरकार बनाने पर राज्य में अभी तक हुआ विकास ‘रिवर्स गेयर’ में चला जाएगा। कर्नाटक में लोगों से ‘‘राजनीतिक स्थिरता’’ के लिए मतदान करने की अपील करते हुए शाह ने इस जिले के तेरदल में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि केवल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ही राज्य को ‘‘नया कर्नाटक’’ बनाने की दिशा में आगे ले जा सकती है।

यह भी पढ़ें: MP College Admission: MP में खुलेंगे नए कॉलेज, उच्‍च शिक्षा विभाग की तैयारियां शुरू

आगे अमित शाह ने कहा, ‘‘ अगर कांग्रेस सत्ता में आती है, तो परिवारवाद की राजनीति चरम पर होगी और कर्नाटक दंगों की चपेट में रहेगा।’’ शाह ने कहा, ‘‘ अगर कांग्रेस गलती से सत्ता में आ जाती है तो भ्रष्टाचार चरम पर होगा और तुष्टीकरण होगा।’’

यह भी पढ़ें: PM Modi Kerala: केरल को मिली पहली वंदे भारत ट्रेन, पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी

शाह अपनी पार्टी के नेताओं के साथ जनसभाओं, रोड शो और समीक्षा बैठकों के लिए कर्नाटक के दो दिवसीय दौरे पर हैं। कर्नाटक विधानसभा के लिए 10 मई को मतदान होगा और 13 मई को मतगणना की जाएगी।

ये भी पढ़ें: 

KKR vs RCB: आरसीबी के खिलाफ अपना अभियान पटरी पर लाने उतरेगा केकेआर

Shivraj Cabinet Meeting: लाइन मैन को मिलेगी हजार रुपए की जोखिम राशि, RBC 6(4) में संशोधन कर राशि बढ़ाई

CBSE Board Result 2023: इस दिन जारी होगा CBSE का रिजल्ट, जानें लेटेस्ट अपडेट

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article