Karnataka CM Siddaramaiah Wife: कर्नाटक सीएम सिद्धरमैया की पत्नी अस्पताल में भर्ती, हालत स्थिर

मुख्यमंत्री के करीबी सूत्रों ने बताया कि 75 वर्षीय सिद्धरमैया की पत्नी पार्वती को बुखार था और उन्हें सांस लेने में तकलीफ हो रही थी।

Karnataka CM Siddaramaiah Wife: कर्नाटक सीएम सिद्धरमैया की पत्नी अस्पताल में भर्ती, हालत स्थिर

बेंगलुरु। Karnataka CM Siddaramaiah Wife   कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया की पत्नी पार्वती सिद्धरमैया को यहां अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत स्थिर है। जिस निजी अस्पताल में पार्वती सिद्धरमैया को भर्ती कराया गया है, उसने बुधवार को एक बुलेटिन में यह जानकारी दी। मणिपाल हॉस्पिटल्स के मुताबिक, पार्वती सिद्धरमैया को मंगलवार रात भर्ती कराया गया।

जानिए पूरी खबर

आपको बताते चले, मुख्यमंत्री के करीबी सूत्रों ने बताया कि 75 वर्षीय सिद्धरमैया की पत्नी पार्वती को बुखार था और उन्हें सांस लेने में तकलीफ हो रही थी।अस्पताल के बुलेटिन में कहा गया है, ‘‘मुख्यमंत्री की पत्नी पार्वती सिद्धरमैया को कल रात यहां भर्ती कराया गया। उनकी हालत स्थिर है और उन्हें ऑक्सीजन दी जा रही है। वर्तमान में वह एमआईसीयू में हैं और आज उन्हें वार्ड में ले जाया जाएगा।

सीएम सिद्धरमैया इतने बजे पहुंचेगें अस्पताल

मुख्यमंत्री के सुबह 11 बजे अस्पताल आने की उम्मीद है।’’ पार्वती सिद्धरमैया की बीमारी के बारे में जानकारी दिए बगैर अस्पताल ने कहा कि मुख्यमंत्री के परिवार ने अस्पताल से उनकी निजता का सम्मान करने का आग्रह किया है।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article