Karnataka Assembly Election 2023: भाजपा के बाद कांग्रेस की स्टार प्रचारक सूची जारी, MP से कोई नाम नहीं

कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर सामने आ रही है जहां पर भाजपा के बाद अब कांग्रेस ने आगामी चुनाव के लिए स्टार प्रचारकों की सूची जारी की।

Karnataka Assembly Election 2023: भाजपा के बाद कांग्रेस की स्टार प्रचारक सूची जारी, MP से कोई नाम नहीं

Karnataka Assembly Election 2023: इस वक्त की बड़ी खबर कर्नाटक विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर सामने आ रही है जहां पर भाजपा के बाद अब कांग्रेस ने आगामी चुनाव के लिए स्टार प्रचारकों की सूची जारी की।

जानिए किन दिग्गजों तो मिली जगह

आपको बताते चले कि, चुनाव के लिए जहां पर स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी हुई है उसमें कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, कांग्रेस आलाकमान सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी के नामों को पहले रखा गया है। वहीं पर हाल ही में कांग्रेस में शामिल हुए जगदीश शेट्टार को भी लिस्ट में जगह मिली है। मध्यप्रदेश से कोई स्टार प्रचारक नहीं चुना गया है।

Image

बीजेपी ने भी जारी की लिस्ट

यहां पर  आपको बताते चलें कि, भाजपा ने कर्नाटक चुनाव के लिए स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की है जिसमें बताया कि, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे पी नड्डा, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय मंत्रियों की एक मजबूत टीम अगले महीने होने वाले कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी के 40 स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल हैं।पार्टी द्वारा जारी सूची के अनुसार केंद्रीय मंत्रियों में राजनाथ सिंह, अमित शाह, नितिन गडकरी, निर्मला सीतारमण, स्मृति ईरानी, धर्मेंद्र प्रधान, मनसुख मंडाविया और प्रह्लाद जोशी शामिल हैं।आदित्यनाथ के अलावा मध्य प्रदेश और असम के मुख्यमंत्री क्रमश: शिवराज सिंह चौहान और हिमंत विश्व शर्मा तथा महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को शामिल किया गया है।मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई, कर्नाटक भाजपा के कद्दावर नेता बी एस येदियुरप्पा, पूर्व मुख्यमंत्री डी वी सदानंद गौड़ा, कर्नाटक के कुछ मंत्री और राज्य के पार्टी नेता भी सूची में शामिल हैं।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article