Karnataka Accident: कर्नाटक के चित्रदुर्ग जिले में भीषण सड़क हादसा, पांच लोगों की मौके पर मौत, 6 घायल

Karnataka Accident: कर्नाटक के चित्रदुर्ग जिले में भीषण सड़क हादसा, पांच लोगों की मौके पर मौत, 6 घायल

Image Source: Twitter @ANI

Karnataka Road Accident: कर्नाटक के चित्रदुर्ग जिले में भीषण सड़क हादसा हो गया। इस सड़क दुर्घटना में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 6 लोग घायल हो गए। घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है। यह हादसा कल देर रात जिले के बीजी हल्ली (BG Halli) के पास हुआ है।

हालांकि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। वहीं मृतक कौन थे, कहां जा रहे थे इसका भी पता लगाया जा रहा है।

Delhi Firing: दिल्ली के त्रिलोकपुरी इलाके में दो पड़ोसियों के बीच लड़ाई में चलीं गोलियां, एक की मौत, पांच घायल

वहीं कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरू में आज एयरपोर्ट रोड पर भी हादसा हो गया। यहां चार कारों के बीच आपस में टक्कर हो गई। इस हादसे में 9 लोग घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।

https://twitter.com/ANI/status/1343082582821412864

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article