Karnataka: तेज रफ्तार कार ने डिवाइडर पार कर स्कूटी सवार महिला को मारी टक्कर, CCTV में कैद हुई घटना

Karnataka: देशभर में जहां कई घटनाएं और सड़क हादसे सामने आते रहते है वही पर हाल ही में कर्नाटक के मंगलौर से सड़क हादसे की बड़ी घटना सामने आई है जहां पर एक तेज रफ्तार BMW कार ने डिवाइडर पार करते हुए सड़क के दूसरी तरफ एक स्कूटी सवार महिला को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि, इसकी वीडियो सीसीटीवी में कैद हुई है। महिला की हालत गंभीर है।
जानिए क्या है पूरी घटना
आपको बताते चलें कि, यह घटना कर्नाटक के मंगलौर से बीते शनिवार की है जहां पर बल्लभगढ़ जंक्शन के पास एक बड़ा सड़क हादसा सामने आया है। जहां पर डिवाइडर के पास हादसा हो गया बताते चलें कि, ट्रैफिक ज्यादा नहीं था स्कूटी सवार महिला ट्रैफिक पार कर रही थी उसी दौरान दूसरी तरफ से क तेज रफ्तार BMW कार आई और टक्कर मारते हुए स्कूटी सवार महिला को टक्कर मार दिया जिसके चपेट में रोड के दूसरे तरफ चल रही एक महिला को भी झटका लगा है। बताते चलें कि, स्कूटी के पीछे आ रही कार ने समय रहते ब्रेक लगा दिए थे, जिससे स्कूटी सवार महिला की जान बच गई। जानकारी के मुताबिक, महिला को घायल हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
#Karnataka
A 2 wheeler rider critically injured after a BMW car jumped over a divider and crashed into another car and two wheeler in #Mangaluru @IndianExpress pic.twitter.com/tuTouAg6FP— Kiran Parashar (@KiranParashar21) April 9, 2022
आरोपी चालक को पकड़ा
आपको बताते चलें कि, घटना का पूरा वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरीके से घटना घटी है। बताते चलें कि, घटना के आरोपी चालक को लोगों ने ने बाहर निकालकर पिटाई कर दी उसे पुलिस के हवाले किया। बताया जा रहा है कि, चालक नशे में था जिसने संतुलन खोने के बाद घटना को अंजाम दिया है।
0 Comments