Karele Ki Sabji Recipe: करेले की सब्जी बनाए इस तरह नहीं लगेगा कड़वा, जानिए बनाने की विधि

करेला एक स्वादिष्ट सब्जी है साथ ही सेहत से भरपूर है. आज हम आपको करेले की मसालेदार सब्जी की रेसिपी बताने जा रहे हैं. जो सबको पसंद आएगी

Karele Ki Sabji Recipe: करेले की सब्जी बनाए इस तरह नहीं लगेगा कड़वा, जानिए बनाने की विधि

Karele Ki Sabji Recipe: करेला एक स्वादिष्ट सब्जी है साथ ही सेहत से भरपूर है. करेले की सब्जी बेहद गुणकारी होती है. करेले की सब्जी आप दोपहर में और रात के खाने में दाल, रोटी और पराठे के साथ सेवन कर सकते हैं.

करेला में विटामिन, मिनिरल्स और फाइबर जैसे गुण समृद्ध होते हैं. खासतौर पर बारिश के मौसम में ये इसे खाना काफी लाभकारी होता है. लेकिन करेले का कसैला स्वाद ज्यादातर लोगों को पसंद नहीं आता है, खासतौर पर बच्चे को बच्चे इसका नाम सुनकर भागते हैं, खाना तो दूर की बात है.

आज हम आपको करेले की मसालेदार सब्जी की रेसिपी बताने जा रहे हैं. ये रेसिपी न सिर्फ बड़ों को बल्कि बच्चों को भी पसंद आएगी, तो आइये जानते हैं करेले की मसालेदार सब्जी बनाने की विधि: .

करेले की सब्जी बनाने के लिए सामग्री

करेले

प्याज

बेसन भुना

जीरा

धनिया पाउडर

हल्दी

लाल मिर्च पाउडर

हींग

हरी मिर्च

हरा धनिया

तेल

गरम मसाला

नमक स्वादानुसार

करेले की सब्जी बनाने की विधि

करेले की मसालेदार सब्जी बनाने के लिए सबसे पहले करेले को अच्छी तरह से धो लें.

इसके बाद उसे छीलकर काट लें.

अब कटे करेले को नमक लगाकर आधा घंटे के लिए अलग रख दें.

अब प्याज, हरी मिर्च और हरा धनिया को काट लें.

इसके बाद एक कड़ाही में सरसों का तेल डालकर उसे मीडियम आंच पर गर्म करने के लिए रख दें.

जब तेल गर्म हो जाए तो उसमें जीरा और हींग डालकर कुछ सेकंड तक भूनें.

जब जीरा तड़कने लगे तो बारीक कटा प्याज डालकर भूनें (सुनहरा भूरा होने तक)

अब इसमें भूना बेसन, धनिया पाउडर, लाल मिर्च, हल्दी, गरम मसाला डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर भून लें.

इसके बाद नमक लगे करेले मसाले में डालकर करछी से अच्छी तरह से मिक्स कर दें.

इसके बाद स्वादानुसार नमक और मिलाकर सब्जी को ढककर पकने दें. (करछी से चलाते रहें)

कुछ देर बाद करेले में अमचूर डालकर मिलाएं.

अब आपकी स्वादिष्ट करेले की सब्जी बनकर तैयार हो गई है.

ये भी पढ़ें:

Benefits of Walking Barefoot on Grass: हरी घास पर बिना चप्पल के घूमना होता है फायदेमंद, मिलता है तनाव से आराम

India Canada Row: भारत के खिलाफ कनाडा के आरोप ‘गंभीर’ हैं, पूरी तरह जांच करने की जरूरत : अमेरिका

MP Election 2023: स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में कांग्रेस के 80 नाम तय! 30 विधायकों का कट सकता है टिकट

Viral Video: कोशिश करने वालों की हार नहीं होती, वायरल हो रहे इस वीडियो में छोटे डॉग ने किया साबित

Asian Games 2023: भारत के झोली में आया आर्चरी वाला गोल्ड, देश के धुरंधरों का शानदार प्रदर्शन

Karele Ki Sabji Recipe, करेले की सब्जी रेसिपी, Karele Ki Sabji, Karele, Bitter Gourd Vegetable Recipe, Bitter Gourd Vegetable, Bitter Gourd, Food Recipe, 

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article