राजस्थान। राज्य में करौली हिंसा के बाद से जहां पर क्षेत्र में पुलिस प्रशासन की चौकसी अब तक बनी हुई है साथ कर्फ्यू भी जारी है वहीं पर प्रशासन ने आदेश जारी करते हुए तीन घंटे की कर्फ्यू में ढील दी है जिस दौरान लोग खरीदारी करते नजर आए है।
सामान की कमी से जूझ रहे थे लोग
आपको बताते चलें कि, करौली में लगाए गए कर्फ्यू में आज 8 अप्रैल को ढील देने के बाद बाज़ार में लोग खरीदारी करते हुए दिखे। एक युवक ने बताया, “तीन घंटे के लिए कर्फ्यू में ढील दी गई है। अब हम कुछ न कुछ खरीद सकते हैं। ज़रुरत के सामान की कमी के कारण बहुत परेशानी हो रही थी।” बता दें कि, क्षेत्र में किसी प्रकार की अराजकता ना हो इसलिए कर्फ्यू लगाया गया है।
राजस्थान: करौली नगर परिषद में कर्फ्यू 10 अप्रैल की सुबह 12 बजे तक के लिए बढ़ा दिया गया है।
कर्फ्यू में प्रतिदिन सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक ढील दी जाएगी, जिसके दौरान सब्जियां और फल स्टोर, जनरल स्टोर, डेयरी, ईंधन स्टेशन और गैस एजेंसियां काम करेंगी। pic.twitter.com/bgOJ2aWVa9
— ANI_HindiNews (@AHindinews) April 7, 2022
अब प्रतिदिन 3 घंटे की दी जाएगी ढील
आपको बताते चलें कि, करौली नगर परिषद में आदेश के बाद कर्फ्यू 10 अप्रैल की सुबह 12 बजे तक के लिए बढ़ा दिया गया है। कर्फ्यू में प्रतिदिन सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक ढील दी जाएगी, जिसके दौरान सब्जियां और फल स्टोर, जनरल स्टोर, डेयरी, ईंधन स्टेशन और गैस एजेंसियां काम करेंगी।