Karauli Violence: हिंसा के बाद इलाके में कम नहीं हुआ तनाव का माहौल, 7 अप्रैल तक बढ़ा कर्फ्यू

राजस्थान। राज्य में बीते दिन करौली में हुई हिंसा के बाद से क्षेत्र में तनाव का माहौल बना हुआ है वहीं पर मौजूदा स्थिति देखते हुए डीएम ने कर्फ्यू की अवधि को आागमी 7 अप्रैल तक के लिए बढ़ा दिया है। बताया जा रहा है कि, करौली में स्थिति में हालात सामान्य नहीं होने से प्रशासन की चौकसी बढ़ी हुई है।
करौली डीएम ने दी जानकारी
इस जानकारी को देते हुए करौली के डीएम राजेंद्र सिंह शेखावत ने बताया कि, अब तक कुछ भी सामान्य नहीं हुआ है इसलिए इस इलाके में कर्फ्यू बरकरार रहेगा। बताया कि, इस दौरान जरूरी कामकाज के लिए जाने वाले लोगों को दो घंटे की छूट दी जा सकती है। इसके अलावा सरकारी दफ्तरों में काम करने वाले कर्मचारी को भी छूट दी जा सकती है जो अपनी आईडी के साथ जा सकते है। इसके अलावा राजस्थान में 10वीं और 12वीं की परीक्षा पर भी असर नहीं पड़ेगा वे एडमिट कार्ड के जरिए परीक्षा दे सकते है।
Rajasthan | Visuals from Karauli after the district administration has extended the curfew in the district till April 7. pic.twitter.com/A9jYPRfGvl
— ANI MP/CG/Rajasthan (@ANI_MP_CG_RJ) April 5, 2022
कर्फ्यू के दौरान बहाल नहीं होगी इंटरनेट सेवाएं
आपको बताते चलें कि, कर्फ्यू के दौरान करौली में इंटरनेट सेवाओं को बहाल नहीं किया गया है। इस मामले में अब तक 33 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। बता दें कि, 2 अप्रैल को नवसंवत्सर के दौरान करौली में रैली निकाली जा रही थी इसी दौरान कुछ शरारती तत्वो ने पथराव कर दिया जिससे हिंसा की स्थिति पैदा हो गई। इस घटना में आधा दर्जन दुकाने नुकसान होने के साथ ही 27 लोगों को गंभीर चोटे आई थी।
0 Comments