Kantilal Bhuria: कांतिलाल भूरिया ने सिंधिया को कांग्रेस में शामिल होने का दिया ऑफर, कहा- बस कर दें यह मामूली काम...

Kantilal Bhuria: कांतिलाल भूरिया ने सिंधिया को कांग्रेस में शामिल होने का दिया ऑफर, कहा- बस कर दें यह मामूली काम…

भोपाल। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के सिंधिया को लेकर दिए बयान पर प्रदेश में सियासी गलियारों में हलचल तेज हो गई है। बयानबाजी का सिलसिला भी शुरू हो गया है। राहुल गांधी के बयान पर भाजपा सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने भी पलटवार किया था। इसके बाद अब कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व मंत्री कांतिलाल भूरिया ने भी सिंधिया पर तंज कसा है। भूरिया ने कहा कि सिंधिया सदन में सबसे पीछे बैठते हैं। सिर्फ ताली बजाते रहते हैं।

कांग्रेस में होते तो मुख्यमंत्री बनाए जा सकते थे। वहीं, भाजपा में मुख्यमंत्री बनना सिर्फ सपना है। बता दें कि राहुल गांधी ने  सिंधिया को लेकर बयान दिया था। इसका पलटवार सिंधिया ने भी किया था। राहुल के जवाब में सिंधिया ने कहा कि उन्हें खुद के बारे में चिंता करने की जरूरत है। सिंधिया ने कहा कि मैं जहां हूं वहीं ठीक हूं। राहुल गांधी को अपने भविष्य की चिंता करनी चाहिए।

यह बोले थे राहुल…
राहुल ने कहा था कि सिंधिया भाजपा में कभी भी सीएम नहीं बन सकते हैं। उन्हें भाजपा ने बैकबेंचर बना दिया है। राहुल ने कहा कि सिंधिया केवल कांग्रेस में रहते हुए मुख्यमंत्री बन सकते हैं। उनके पास कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ काम करके संगठन को मजबूत करने का मौका था। लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया। राहुल ने सोमवार को एक यूथ विंग कार्यक्रम में कहा कि उन्हें वापस कांग्रेस में लौटना पड़ेगा। राहुल ने कहा कि सिंधिया को कांग्रेस नहीं छोड़नी चाहिए थी।

लिख के ले लो उन्हें भाजपा कभी सीएम नहीं बनाएगी। इसके लिए उन्हें कांग्रेस में वापस लौटना पड़ेगा। राहुल के इस बयान पर प्रदेश के मुखिया सीएम शिवराज सिंह ने भी पलटवार किया है। शिवराज ने राहुल के बयान का जवाब देते हुए कहा कि राहुल गांधी की ट्यूबलाइट देर से जलती है। जब सिंधिया कांग्रेस में थे तभी सीएम क्यों नहीं बनाया। सिंधिया कांग्रेस में थे तभी उन्हें यह सोचना चाहिए था। बता दें कि पिछले साल मार्च में सिंधिया ने अपने समर्थकों सहित भाजपा का दामन थामा था। इसी कारण मप्र में कांग्रेस की सरकार औंधे मुंह गिरी थी। इसके बाद उपचुनाव में भी भाजपा का काफी बोलबाला रहा।

Share This

Login

Welcome! Login in to your account

Remember me Lost your password?

Lost Password