/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2024/06/baba-1-1.jpg)
नई दिल्ली। सोशल मीडिया की वजह से देश में फेमस हुए बाबा का ढाबा वाले कांता प्रसाद को दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कांता प्रसाद ने शराब के नशे में गुरुवार रात करीब साढ़े 10 बजे नींद की गोली खाकर खुदकुशी करने की कोशिश की थी। पुलिस जांच कर रही है कि क्या कांता प्रसाद ने आत्म हत्या की कोशिश की है? मामले की जांच चल रही है।
पिछले साल सुर्खियों में आए कांता प्रसाद 2020-2021 में सोशल मीडिया की सबसे चर्चित हस्तियों में से एक रहे। Youtuber गौरव वासन के वीडियो के जरिए लोगों के दिल में जगह बनाने वाले बुजुर्ग गौरव वासन ने बाद में उनपर ही धोखाधड़ी आरोप लगा दिए। हालांकि चंद दिनों पहले ही Youtuber गौरव वासन बुजुर्ग कांता प्रसाद से मिलने के लिए उनके ढाबे पर पहुंचे थे।
हाल ही में बंद हो गया था नया रेस्टोरेंट
पिछले साल वीडियो वायरल होने के बाद कांता प्रसाद (Kanta Prasad) की मदद से लिए बड़ी संख्या में लोग सामने आए थे और उन्हें लाखों रुपये की आर्थिक मदद की थी। आर्थिक मदद मिलने के बाद कांता प्रसाद ने पिछले साल दिसंबर में एक नया रेस्टोरेंट खोला था, जो इस साल फरवरी में बंद हो गया।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us