Advertisment

कंगना रनौत ने लव जिहाद कानून के प्रति समर्थन जताया

author-image
Bhasha
देश में रविवार तक कुल 2,24,301 लाभार्थियों को कोविड-19 का टीका लगाया गया: सरकार

भोपाल, नौ जनवरी (भाषा) बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने शनिवार को मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा लाए गए कथित लव जिहाद के खिलाफ धर्मांतरण विरोधी अध्यादेश का समर्थन करते हुए कहा कि इससे धोखाधड़ी से हुई शादियों की पीड़ितों को मदद मिलेगी।

Advertisment

सोशल मीडिया पर अपनी विवादास्पद पोस्ट की वजह से अक्सर सुर्खियों में रहने वाली कंगना ने सामूहिक बलात्कार जैसे अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए सऊदी अरब जैसे देशों में दी जाने वाली सार्वजनिक फांसी का समर्थन किया।

मध्यप्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने शनिवार को प्रदेश सरकार के एक अध्यादेश को मंजूरी दी,जिसमें धोखाधड़ी के माध्यम से धर्मांतरण कराने पर दंड का प्रावधान किया गया है। इसमें शादी के लिये धोखाधड़ी से धर्मांतरण कराने वाले को दस साल की कैद का दंड दिया जायेगा।

रनौत ने यहां संवाददाताओं से कहा कि यह एक बहुत अच्छा कानून है। कई लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ा है। ऐसे लोगों लिए यह कानून बनाया गया है।

Advertisment

एक फिल्म की शूटिंग के लिये यहां आई रनौत ने एक सवाल के जवाब में कहा कि सरकार ने आखिरकार यह बहुत अच्छा कदम उठाया है।

देश में बलात्कार के बढ़ते मामलों के बारे में पूछे जाने पर अभिनेत्री ने कहा कि ऐसे मामलों की सुनवाई लंबे समय तक चलती है और पीड़ितों को इस प्रक्रिया में परेशान होना पड़ता है। ऐसे में आरोपियों के खिलाफ आरोप साबित करने का बोझ भी पीड़िता पर होता है।

उन्होंने कहा कि इस लंबी कानूनी प्रक्रिया में आधे से अधिक आरोपी बरी हो जाते हैं।

Advertisment

रनौत ने सऊदी जैसे कई देशों का उदाहरण देते हुए कहा, ''वहां दोषी को सार्वजनिक चौराहों पर फांसी पर लटका दिया जाता है। हमारे यहां भी हम जब तक पांच-छह ऐसे उदाहरण नहीं कर देते तब तक ऐसे अपराध बंद नहीं होंगे क्योंकि यहां लोग अपराध कर आसानी से निकल जाते हैं।''

भाषा दिमो शफीक

Advertisment
चैनल से जुड़ें