Corona in India: कमला हैरिस ने कहा- भारत में कोरोना की स्थिति दुखदायी, हम मदद करेंगे

कमला हैरिस ने कहा- भारत में कोरोना की स्थिति दुखदायी, हम मदद करेंगे, Kamala Harris said Corona condition in India is painful we will help

Corona in India: कमला हैरिस ने कहा- भारत में कोरोना की स्थिति दुखदायी, हम मदद करेंगे

वाशिंगटन। अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस (Kamala Harris) ने भारत में कोरोना वायरस की स्थिति को ‘दुखदायी’ बताया। उन्होंने कहा कि अमेरिका (America) ने इस चुनौती का मुकाबला करने में उसकी मदद करने का वादा किया है। हैरिस ने सिनसिनाटी, ओहायो में शुक्रवार को संवाददाताओं से कहा, ‘‘इसको लेकर कोई सवाल ही नहीं है कि लोगों की जान जाने के संदर्भ में यह बड़ी त्रासदी है। जैसा मैंने पहले भी कहा है, एक बार फिर से कहूंगी कि हमने एक देश के तौर पर भारत के लोगों का समर्थन करने का उनसे वादा किया है।

भारत से यात्रा पर पाबंदी लगाने की घोषणा की थी

हैरिस ने एक सवाल के जवाब में कहा, ‘‘हमने डॉलर राशि के संदर्भ में वादा किया है, जो पीपीई और अन्य चीजों के मद में जाएगी। लेकिन यह दुखद है। लोग जिस घोर पीड़ा से गुजर रहे हैं, उसमें मेरी प्रार्थना उनके साथ है।’ इससे पहले व्हाइट हाउस ने कोविड-19 के मामलों में काफी वृद्धि के मद्देनजर भारत से यात्रा पर पाबंदी लगाने की घोषणा की थी।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article