Kamalnath News : कमलनाथ बनेंगे कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष!

कमलनाथ बनेंगे कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष! Kamal Nath will become the National President of Congress Party vkj

Kamalnath News : कमलनाथ बनेंगे कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष!

Kamalnath News : 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को मिली करारी हार के बाद मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने की मांग की जाने लगी है। इस कड़ी में मध्यप्रदेश कांग्रेस के दो दिग्गज नेताओं ने पार्टी नेतृत्व बदलाव का समर्थन करते हुए कमलनाथ को कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्य़क्ष बनाने की मांग की है। सांसद सज्जन सिंह वर्मा और पूर्व गृह एवं जेल मंत्री बाला बच्चन ने कमलनाथ राष्ट्रीय अध्य़क्ष बनाने का समर्थन किया है।

सज्जन वर्मा ने कमलनाथ को कांग्रेस का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने की मांग की है। उन्होंने कहा है कि युवाओं में सचिन पायलेट और वरिष्ठ नेताओं में कमलनाथ, अशोक गहलोत राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए उपयुक्त हैं। अगर पार्टी नेतृत्व में बदलाव करती है तो इन नेताओं को मौका मिलना चाहिए। वही बाला बच्चन ने कहा हैं कि वह राष्ट्रीय अध्यक्ष पद के लिए कमलनाथ को डिजर्व करते हैं। क्योंकि कमलनाथ लगातार 10 बार के सांसद रहे हैं। वह राष्ट्रीय अध्यक्ष पद निर्वहन करने की सक्षम हैं। वह पार्टी में सीनियर नेता और अनुभव नेता है।

मंत्री गोपाल भार्गव ने किया समर्थन

कमलनाथ को कांग्रेस अध्य़क्ष बनने का भाजपा ने भी समर्थन किया है। शिवराज सरकार के पीडब्ल्यूडी मंत्री गोपाल भार्गव ने सज्जन वर्मा की मांग का समर्थन करते हुए कहा कि हार के बाद कांग्रेस में आंतरिक चर्चा तो शुरू हुई। अच्छा है इस विषय पर कांग्रेस में आंतरिक चर्चा तो शुरू हुई। इसमें दो मत नहीं कि कमलनाथ सीनियर हैं। कमलनाथ अध्यक्ष बने तो कांग्रेस का अच्छा ही होगा।

Congress : वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने जी 23 के नेताओं पर बड़ा आरोप लगाया, कांग्रेस में फूट!

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article