Kamal Nath Poster: अज्ञात लोगों ने भोपाल में लगाए कमलनाथ के पोस्टर, बताया वांटेड

Kamal Nath Poster: अज्ञात लोगों ने भोपाल में लगाए कमलनाथ के पोस्टर, बताया वांटेड

भोपाल। भोपाल के मनीषा मार्केट में पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ के खिलाफ पोस्टर लगाए हैं। पोस्टरों में पूर्व मुख्यमंत्री नाथ को वांटेड बताया है। साथ ही पोस्टर में एक स्केनर दिया है, जिससे मोबाइल एप से स्केन करने पर कमल नाथ सरकार में हुए 15 महीने में घोटालों की जानकारी भी दी गई है।

नाथ को बताया घोटालेबाज

वहीं  आते-जाते लोग पूर्व मुख्यमंत्री के लगे पोस्टर आते-जाते को देख रहे हैं। पोस्टरों के जरिए कमल नाथ को घोटालेबाज बताया है। फिलहाल अब तक ये नहीं पता चल सका कि पोस्टर किसने लगाए हैं। पोस्टर विवाद पर नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह का इंटरनेट मीडिया पर बयान का वीडियो आया है।

हरा कर सबक सिखााएगी

उन्होंने कहा कि भाजपा के किसी नेता की हरकत है। पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ से भाजपा घबरा गई है। 15 महीनों के शासन काल को प्रदेश की जनता ने पसंद किया। किसनों का कर्ज माफ हुआ। बिजली के बिलों से राहत मिली। अब जब चुनाव में कांग्रेस सरकार भाजपा के नेताओं को बनती दिख रही है तो इस तरह के पोस्टर लगा कर कमल नाथ को वांछित नाथ बता रहे हैं। उन्हें करप्शन नाथ कह रहे हैं। नवंबर में होने वाले विधानसभा चुनाव में प्रदेश की जनता भाजपा को को हरा कर सबक सिखााएगी।

भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा का बयान

इधर मप्र युवा कांग्रेस के विवेक त्रिपाठी ने कहा कि कांग्रेसी हबीबगंज थाने के पोस्टर कांड के खिलाफ पुलिस से शिकायत करने जाएंगे। पोस्टर विवाद पर भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने भी बयान जारी किया है। उन्होंने कहा कि पोस्टर कांड से भाजपा का कोई लेना-देना नहीं है।

ये कांग्रेस की ही भीतरी लड़ाई है। कांग्रेस में जूतमपैजार, पुत्रों को आगे बढ़ाने की लड़ाई चल रही है। मिस्टर करप्टनाथ, कमलनाथ की सारी चरित्रावली भ्रष्टाचार की है।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article