Advertisment

कृषि कानूनों के क्रियान्वयन पर रोक के लिए कमल हासन ने उच्चतम न्यायालय को धन्यवाद दिया

author-image
Bhasha
देश में रविवार तक कुल 2,24,301 लाभार्थियों को कोविड-19 का टीका लगाया गया: सरकार

कोयंबटूर, 13 जनवरी (भाषा) अभिनय से राजनीति में आए मक्कल नीति मईयम के संस्थापक कमल हासन ने केन्द्र के नए कृषि कानूनों को लागू करने से रोक लगाने पर उच्चतम न्यायालय को बुधवार को धन्यवाद दिया।

Advertisment

हासन ने पत्रकारों से बातचीत में कहा, ‘‘हम देश के हित में ऐसा करने (रोक लगाने) के लिए दिल से उच्चतम न्यायालय को धन्यवाद देते हैं। हम कृतज्ञ हैं।’’

कृषि कानूनों को लेकर जारी गतिरोध को समाप्त करने के लिए न्यायालय द्वारा गठित पैनल को किसानों ने खारिज कर दिया है। इस ओर इंगित करने पर हासन ने कहा, ‘‘कम से कम बातचीत तो शुरू हुई है... अगर इंकार करते हैं तो हमें आगे बढ़कर और कदम उठाने होंगे। यह ऐसे ही काम करेगा...’’

उच्चतम न्यायालय ने मंगलवार को कहा कि अगले आदेश तक तीनों नए कृषि कानूनों के पालन को रोक दिया जाए।

Advertisment

यह पूछने पर कि क्या उनकी चुनौवी रैलियों मे आने वाली भीड़ वोट में बदलेगी, हासन ने कहा, ‘‘मुझे पूरा विश्वास है।’’

यह पूछने पर कि क्या वह चेन्नई के माइलापुर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे उन्होंने इससे इंकार किया। हालांकि अभिनेता ने कहा कि वह चुनाव जरूर लड़ेंगे।

भाषा अर्पणा माधव

माधव

Advertisment
चैनल से जुड़ें