Raisen News: कलयुगी मौसा की हवस का शिकार हुई 12 साल की बच्ची, पुलिस ने किया मामला दर्ज

Raisen News: कलयुगी मौसा की हवस का शिकार हुई 12 साल की बच्ची, पुलिस ने किया मामला दर्ज Kaliyugi-warts-loses-12-year-old-girl-police-registers-case

Raisen News: कलयुगी मौसा की हवस का शिकार हुई 12 साल की बच्ची, पुलिस ने किया मामला दर्ज

रायसेन। प्रदेश में रोजाना महिलाओं के खिलाफ अपराध के मामले सामने आते रहते हैं। सरकार के प्रदेश में महिलाओं को सुरक्षा दिलाने के लिए कई अभियान चलाने समेत तमाम प्रयास के बावजूद भी बच्चियां और महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। प्रदेश के रायसेन जिले से एक ऐसा ही मामला सामने आया है जिसमें एक कलयुगी मौसा ने ही 12 साल की बच्ची को अपनी हवस का शिकार बना लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

अकेला पाकर किया घिनौना कृत्य
पुलिस ने बताया कि रायसेन में रहने वाली एक 12 साल की बच्ची के साथ उसके मौसा ने ही घर पर आकर दुष्कर्म किया है। मौसा ने बच्ची को दुष्कर्म करने के बाद धमकाते हुए कहा था कि वह किसी को भी यह बात नहीं बताए। बच्ची को अकेला पाकर आरोपी ने यह घिनौना कृत्य किया है। वहीं बच्ची ने पूरी बात अपने परिजनों को बताई। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। एसपी मोनिका शुक्ला के निर्देशानुसार आरोपी के खिलाफ 376 पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की और भी जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article