Kaliyasot Dam Suicide Case : प्रेमी जोड़े ने कलियासोत डैम में कूदकर की आत्महत्या, मामले की जांच में जुटी पुलिस

Kaliyasot Dam Suicide Case : प्रेमी जोड़े ने कलियासोत डैम में कूदकर की आत्महत्या, मामले की जांच में जुटी पुलिस

Kaliyasot Dam Suicide Case

भोपाल। कलियासोत डैम नहर के Kaliyasot Dam Suicide Case पास आज शाम एक प्रेमी जोड़े का शव मिला। जानकारी के अनुसार प्रेमी जोड़े ने कलियासोत डैम में छलांग लगाकर जान दे दी है। दोनों की डेड बॉडी नगर निगम गोताखोर ने पानी से बाहर निकाली है। कलियासोत डैम के पास मिले दोनों शव की जानकारी चूना भट्टी पुलिस को दे दी। थाना चुना भट्टी मामले की जानकारी में जुट गई है। प्रेमी जोड़े ने क्यों सुसाइड किया इसकी जानकारी अभी तक नहीं हो पाई है।

चूना भट्टी पुलिस का कहना है कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। दोनों की डेड बॉडी मर्चुरी पहुंचाई गई। गोताखोरों के नाम इमरान, राजेंद्र बाथम, ओम बाथम, मधु सनसेन ने गोताखोरों ने डेड बॉडी को पानी से बाहर निकाला।

सुसाइड के कारणों का पता नहीं चल पाया

कलियासोत डैम में खुदकुशी के मामले में लोगों ने बताया कि दोनों को डूबते देखने के बाद बचाने का प्रयास किया, लेकिन उनकी जान नहीं बचा पाए। मौत के बाद भी दोनों एक दूसरे के साथ रहे। उनकी बॉडी एक साथ ही पानी के बाहर आई। सुसाइड के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस की सूचना पर मृतकों के परिजन भी मौके पर पहुंच गए थे लेकिन वे कुछ बता नहीं पा रहे।

परिजन भी पुलिस थाने पहुंच गए

चूनाभट्‌टी पुलिस के अनुसार शनिवार दोपहर करीब 4 बजे एक युवक और युवती के पानी में डूबने की सूचना मिली थी। लोगों की सूचना पर गोताखोरों को मौके पर भेजा गया। गोताखोरों की कड़ी मशक्कत के बाद दोनों के शव पानी के बाहर निकाले गए। युवक की शिनाख्त कोलार निवासी 30 साल के प्रिंस मालवीय और युवती की पहचान पंचशील नगर निवासी 25 साल की विद्या चौधरी के रूप में हुई। घटना की सूचना मिलते ही परिजन भी पुलिस थाने पहुंच गए।

नौकरी करते थे दोनों
चूनाभट्‌टी TI नितिन शर्मा ने बताया कि प्रिंस चुनाव आयोग और विद्या जिला कोर्ट में जॉब करती थी। विद्या इससे पहले टीकमगढ़ में थीं। दोनों के पास से मोबाइल फोन मिल हैं। प्रिंस के पास एक एक्टिवा की चाबी मिली थी। वह डैम से कुछ दूरी पर खड़ी मिली। एक्टिवा में एक बैग रखा था, जिससे मृतकों की शिनाख्त हो सकी।

परिजनों का कहना वे नहीं जानते एक दूसरे को
प्रिंस कोलार की राजवैद्य कालोनी में रहता है। घटना के बाद लड़की और लड़के के परिजन पुलिस थाने पहुंच गए। दोनों के परिजनों ने बताया कि वे एक दूसरे को नहीं जानते हैं। उन्हें नहीं पता कि दोनों एक दूसरे के साथ कैसे आए। परिजनों की माने तो प्रिंस और विद्या ने एक-दूसरे के बारे में परिजनों को नहीं बताया।

Share This

Login

Welcome! Login in to your account

Remember me Lost your password?

Lost Password