MP BJP प्रदेश अध्यक्ष बदलने की खबरों पर विराम, चुनावी चेहरे की स्थिति भी साफ

बीजेपी राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने मध्य प्रदेश के आगमी विधानसभा चुनाव के चलते प्रदेश अध्यक्ष बदलने की खबरों पर विराम लगाया है।

MP BJP प्रदेश अध्यक्ष बदलने की खबरों पर विराम, चुनावी चेहरे की स्थिति भी साफ

ग्वालियर। बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने मध्य प्रदेश के आगमी विधानसभा चुनाव के पहले MP BJP प्रदेश अध्यक्ष बदलने की खबरों पर विराम लगाया है। साथ ही चुनावी चेहरे की स्थिति भी साफ कर दी है। उन्होंने कहा कि शिवराज सिंह और वीडी शर्मा के नेतृत्व में ही चुनाव लड़ा जाएगा। इसके साथ ही कांग्रेस और दिग्विजय सिंह पर निशाना साधा। कहा "जब तक दिग्विजय सिंह कांग्रेस में हैं। तब तक बीजेपी को कोई चिंता करने की जरूरत नहीं है। दिग्विजय के चेहरे पर वोट नहीं मिलते।

मध्यप्रदेश 2023 विधानसभा चुनाव

बता दें कि मध्यप्रदेश में 2023 का विधानसभा चुनाव सीएम शिवराज सिंह और वीडी शर्मा के नेतृत्व में ही लड़ा जाएगा। यह कहना है बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय का। दरअसल, कैलाश विजयवर्गीय एक दिवसीय ग्वालियर दौरे पर हैं। जहां उन्होंने बीजेपी के कद्दावर नेता जयभान सिंह पवैया से मुलाकात की।

कैलाश विजयवर्गीय ने दिग्विजय सिंह की सक्रियता को लेकर कहा कि जब तक दिग्विजय सिंह कांग्रेस में हैं तब तक बीजेपी को कोई चिंता नहीं है। क्योंकि, उनके चेहरे से ही कांग्रेस को वोट नहीं मिलते हैं।

कैलाश विजयवर्गीय और जयभान पवैया के बीचे बातचीत

बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने संसद भवन पर विपक्ष के सवालों पर भी पलटवार किया है। कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि देश के अंदर दुर्भाग्य है कि विपक्ष परिपक्व नहीं है। कुछ विषय ऐसे होते हैं, जिनपर राजनीति से ऊपर उठकर काम करना होता है। सड़क पर चलने वाला आम आदमी भी संसद भवन के उद्घाटन से खुश नजर आ रहा है।

राजनीतिक दल आम आदमी से जुड़े हुए नहीं हैं। इसलिए विरोध कर रहे हैं। लेकिन जनता भी उनका विरोध कर रही है। राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय बीजेपी के कद्दावर नेता जयभान पवैया के निवास पर पहुंचे। पवैया के निवास पर बंद कमरे में दोनों ही नेताओं की आधे घंटे तक बातचीत हुई।

दिग्विजय सिंह के राज में अंधेरा राज था

बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने मध्यप्रदेश में दिग्विजय सिंह की सक्रियता को लेकर भी बयान दिया। कहा कि जब तक दिग्विजय सिंह कांग्रेस में हैं। तब तक बीजेपी को कोई चिंता नहीं है। क्योंकि, दिग्विजय सिंह के चेहरे से ही कांग्रेस को वोट नहीं मिलते हैं।

दिग्विजय सिंह के राज में अंधेरा राज था। लोगों को बिजली नहीं मिलती थी। सड़कों पर गड्ढे थे। अब आम आदमी सड़क से आसानी से सफर कर रहा है। पहले कोई ग्वालियर से इंदौर सड़क से जाने की हिम्मत नहीं करता था। भारतीय जनता पार्टी ने सड़क बनाने का काम प्रदेश में और केंद्र में किया है। बीजेपी लगातार विकास के काम कर रही है।

प्रदेश अध्यक्ष बदलने की खबरों पर विराम

मध्यप्रदेश में प्रदेश अध्यक्ष बदलने की खबरों पर कैलाश विजयवर्गीय ने विराम लगाया है। मध्यप्रदेश विधानसभा 2023 का चुनाव सीएम शिवराज सिंह चौहान और बीडी शर्मा के नेतृत्व में ही लड़ा जाएगा। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय पार्टी में अंदरूनी नाराजगी के सवाल को लेकर कहा कि जब कोई पार्टी बड़ी पार्टी बनती है तो छोटी-मोटी खटपट तो होती रहती है। हम इससे इनकार नहीं करते हैं।

भाजपा कैडर बेस पार्टी है अनुशासन वाली पार्टी है। कंट्रोल वाली पार्टी है। इसलिए, हमें कोई ऐसा डर नहीं है कि पार्टी में कोई भी विस्फोट हो जाएगा। बगावत हो जाएगी। ऐसी कोई स्थिति नहीं है। बीजेपी के कार्यकर्ता ताकत से अपनी बात पार्टी के सामने रखते हैं। जो भारतीय जनता पार्टी की हाइड्रोलॉजी से जुड़े होते हैं, वह कभी पार्टी छोड़ने की बात नहीं करते हैं।

यह भी पढ़ें- 

Lok Sabha Election 2024: PM मोदी ने बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ की बैठक, नड्डा-शाह भी मौजूद

CG कोंडागांव में सुरक्षा गार्ड ने खुद को मारी गोली, मौत, परिवार न्यायालय में पदस्थ था जितेंद्र पटेल

Rahul Gandhi News: राहुल को मिला पासपोर्ट, कल होंगे अमेरिका रवाना

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article