Jyotiraditya Scindia: साल के अंत तक सामान्य होंगी अंतरराष्ट्रीय उड़ान सेवाएं-नागरिक उड्डयन सचिव

Jyotiraditya Scindia: साल के अंत तक सामान्य होंगी अंतरराष्ट्रीय उड़ान सेवाएं-नागरिक उड्डयन सचिव Jyotiraditya Scindia: International flight services will be normal by the end of the year - Civil Aviation Secretary

...तो इस 'डर' के कारण उपमुख्यमंत्री नहीं बने थे सिंधिया!

नई दिल्ली। नागरिक उड्डयन सचिव राजीव बंसल ने बुधवार को कहा कि अंतरराष्ट्रीय उड़ान सेवाओं के इस साल के अंत तक सामान्य होने की उम्मीद है। कोविड महामारी के कारण पिछले साल मार्च के बाद से भारत में आने वाली और यहां से अन्यत्र जाने वाली अंतरराष्ट्रीय यात्री उड़ान सेवाएं निलंबित हैं। भारत ने अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के संचालन के लिए 25 से अधिक देशों के साथ ‘एयर बबल’ समझौता किया है।

वैश्विक गंतव्यों तक उड़ान सेवाएं सामान्य होने के बारे में बंसल ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय उड़ान सेवाओं के ‘‘बहुत जल्द’’ और ‘‘इस साल के अंत तक’’ सामान्य होने की उम्मीद है। ‘एयर बबल’ समझौता दो देशों के बीच उड़ान सेवाओं को फिर से शुरू करने की एक अस्थायी व्यवस्था है। द्विपक्षीय ‘एयर बबल’ समझौते के तहत, दोनों देशों की एयरलाइंस कुछ शर्तों के साथ अंतरराष्ट्रीय उड़ानें संचालित कर सकती हैं।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article