Jyeshtha Purnima 2024: ज्येष्ठ पूर्णिमा आज, दरिद्रता दूर करने जरूर करें ये उपाय, कभी नहीं होगी पैसों की कमी

Jyeshtha Purnima 2024: ज्येष्ठ पूर्णिमा पर दरिद्रता दूर करने जरूर करें ये उपाय, कभी नहीं होगी पैसों की कमी jyeshtha-purnima-2024-do-these-measures-to-remove-poverty-on-jyeshtha-purnima-there-will-never-be-shortage-of-money upay in hindi news pds

Jyeshtha Purnima 2024: ज्येष्ठ पूर्णिमा आज, दरिद्रता दूर करने जरूर करें ये उपाय, कभी नहीं होगी पैसों की कमी

Jyeshtha Purnima 2024: हिन्दू पंचांग के अनुसार हर महीने की समाप्ति पूर्णिमा के साथ होती है। वर्तमान में हिन्दू कैलेंडर के अनुसार तीसरा महीना ज्येष्ठ माह चल रहा है। इसकी समाप्ति भी शुक्रवार यानी आज  को होने जा रही है।

ऐसे में आपको बता दें कि 21 जून शुक्रवार को आज ज्येष्ठ माह (Jyeshtha Maah 2024) की समाप्ति होने जा रही है। पूर्णिमा (Purnima 2024)  का दिन दान पुण्य के लिए बेहद खास माना जाता है।

तो चलिए जानते हैं कि व्रत पूर्णिमा (Vrat Purnima) कब से कब तक रहेगी। साथ ही जानेंगे कि इस दिन किन चीजों का दान करना शुभ होता है। साथ ही अगर आप भी पूर्णिमा का व्रत रखते हैं तो चलिए आपको बताते हैं व्रत की पूर्णिमा के नियम क्या हैं।

पूर्णिमा व्रत की पूजाविधि (Jyeshtha Purnima 2024) 

पूर्णिमा के दिन सुबह सूर्योदय में उठकर स्नान करें।

इसके बाद सूर्य को तांबे के लोटे से जल दें।

चूंकि पूर्णिमा का त्योहार भगवान लक्ष्मी नारायण की विशेष पूजा की जाती है।

भगवान विष्णु के सामने बैठकर हाथ में अक्षत, जल, पूजा की सुपारी और जल लेकर व्रत का संकल्प लें।

Jyeshtha Purnima 2024

आपको ध्यान रखना है पूजा के लिए पूर्व की ओर बैठें।

इसके बाद इसी दिशा में पूजन वाले स्थान पर सफाई करके आटे से चौक बनाएं।

उस पर एक लाल और पीला कपड़ा बिछाएं। पीले पर भगवान नारायण और

लाल कपड़े पर मां लक्ष्मी की फोटो रखें।

इसके बाद भगवान की विधि विधान से पूजा करके उन्हें लाल, सफेद और पीले फूल चढ़ाएं।

संभव हो तो देवी लक्ष्मी को कमल का पुष्प अर्पित करें।

भगवान को जरूर लगाएं ये खीर

कहते हैं मां लक्ष्मी को मखाने की खीर और आटे की पंजीरी बेहद पसंद होती है। इसलिए उन्हें इस दिन जरूर चढ़ाए। इसके बाद पूजा पूरी होने के बाद लक्ष्मीनारायण व्रत की कथा सुनें।

व्रत पूर्णिमा पर जरूर करें ये उपाय

अगर आप व्रत की पूर्णिमा का व्रत नहीं रख पा रहे हैं तो इस दिन भगवान लक्ष्मीनारायण और मां लक्ष्मी को खीर का भोग लगाएं। साथ ही चंद्रमा को जल अर्पण जरूर करें।

ऐसा करने से दूर होगी दरिद्रता

ज्योतिषाचार्य पंडित राम गोविंद शास्त्री व्रत की पूर्णिमा पर सत्यनारायण की कथा (Satya Narayan ki Katha) जरूर करना चाहिए। सााथ ही ऐसी भी मान्यता है कि इस दिन अगर आप पूर्णिमा का व्रत करते हैं तो आपको सौभाग्य की वृद्धि होती है साथ ही आप ही इस दिन सफेद चीजों में दूध, शहर, दही, आटा आदि दान करने से व्यक्ति को शुभ की प्राप्ति होती है। इस व्रत को अविवाहित भी कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:

 Plant Vastu Tips: मनी प्लांट को घर के अंदर लगाना शुभ होता है या बाहर, वास्तु के अनुसार क्यों और कहां लगाना चाहिए

Vastu Tips: परिवार के लोगों को आता है गुस्सा, कहीं आपके घर का वास्तु दोष तो नहीं इसका कारण

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article