/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2024/06/National-Bansal-News.jpeg)
नयी दिल्ली, 11 जनवरी (भाषा) मुख्य न्यायाधीश डी एन पटेल ने न्यायमूर्ति सिद्धार्थ मृदुल को दिल्ली उच्च न्यायालय विधिक सेवा समिति (डीएसएलएसए) के अध्यक्ष पद के लिये मनोनीत किया है।
डीएसएलएसए के मुख्य संरक्षक मुख्य न्यायाधीश पटेल ने चार जनवरी को न्यायमूर्ति मृदुल (58) के नाम की अनुशंसा की थी।
समिति के सदस्य सचिव कंवलजीत अरोड़ा ने विधि, न्याय एवं विधायी मामलों के प्रधान सचिव को पत्र लिखकर न्यायमूर्ति मृदुल की नियुक्ति की अधिसूचना जारी करने के लिये तत्काल कदम उठाने का अनुरोध किया है।
न्यायमूर्ति मृदल को 13 मार्च 2008 को दिल्ली उच्च न्यायालय का अतिरिक्त न्यायाधीश और 26 मई 2009 को स्थायी न्यायाधीश नियुक्त किया गया था।
भाषा
जोहेब दिलीप
दिलीप
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us