Advertisment

Corona Positive: जूनियर एनटीआर भी हुए कोरोना पॉजिटिव, बोले-'मेरे संपर्क में आए सभी लोग टेस्ट करवाएं'

Corona Positive: जूनियर एनटीआर भी हुए कोरोना पॉजिटिव, बोले-'मेरे संपर्क में आए सभी लोग टेस्ट करवाएं', Junior NTR also became Corona positive said Get everyone tested in touch with me

author-image
Shreya Bhatia
Corona Positive: जूनियर एनटीआर भी हुए कोरोना पॉजिटिव, बोले-'मेरे संपर्क में आए सभी लोग टेस्ट करवाएं'

नई दिल्ली। तेलुगु फिल्मों के एक्टर जूनियर एनटीआर कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए गए हैं। इस बात की जानकारी उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की है। जूनियर एनटीआर और उनका परिवार फिलहाल होम आइसोलेशन में हैं और उन्होंने अपने संपर्क में आए सभी लोगों से भी कोरोना टेस्ट करवाने की अपील की है।

Advertisment

नियर एनटीआर ने अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए लिखा, 'मेरा कोविड-19 टेस्ट पॉजिटिव आया है। कृपया चिंता न करें, मैं बिल्कुल ठीक हूं। मेरे परिवार और मैंने खुद को आइसोलेट कर लिया है। हम डॉक्टरों की देखरेख में सभी प्रोटोकॉल का पालन कर रहे हैं। मैं उन लोगों से अनुरोध करता हूं जो पिछले कुछ दिनों के दौरान मेरे संपर्क में आए हों वे भी अपना कोरोना टेस्ट करवा लें। सुरक्षित रहें।

https://twitter.com/tarak9999/status/1391686192760987651

इन तेलुगु स्टार्स को भी हो चुका है कोरोना
जूनियर एनटीआर से पहले अलु अर्जुन, पवन कल्याण, राम चरण, कल्याण धेव, निवेथा थॉमस को भी कोरोना संक्रमण अपनी चपेट में ले चुका है।

Advertisment
चैनल से जुड़ें