Ashadh Month 2023: आषाढ़ का पहला मंगलवार 6 जून को, श्रीहनुमान को प्रसन्न करने के लिए जरूर करें ये उपाय

4 जून से आषाढ़ माह की शुरूआत हो रही है। 6 जून को पहला मंगलवार आएगा। तो जान लेते हैं पंडित रामगोविंद शास्त्री के अनुसार इस दिन क्या करना चाहिए।

Ashadh Month 2023: आषाढ़ का पहला मंगलवार 6 जून को, श्रीहनुमान को प्रसन्न करने के लिए जरूर करें ये उपाय

नई दिल्ली। Ashadh month 2023 Pahla Mangalwar: 4 जून से आषाढ़ माह की शुरूआत हो रही है। तो इसी के साथ भगवान बजरंग बली के लिए खास माने वाला आषाढ़ का मंगलवार आ रहा है। 6 जून को आषाढ़ का पहला मंगलवार आएगा। तो चलिए जान लेते हैं पंडित रामगोविंद शास्त्री के अनुसार इस दिन क्या करना चाहिए। अगर आप ऐसा करते हैं तो बलरंगबली नाराज हो सकते हैं।  Ashadh Ka Pahla Mangalwar 2023

Gupt Navratri 2023: गुप्त नवरात्रि में जरूर करें 10 महाविद्या की पूजा का मंत्र, मनोकामनाएं होंगी पूरी

आषाढ़ माह में क्या करें 

बेसन के लड्डू – Besan ke laddu 

आषाढ़ माह (Ashadh Ka Pahla Mangalwar 2023) में बेसन के लड्डू बजरंग बली को अत्यंत प्रिय हैं। ऐसे में अगर आप भी उन्हें प्रसन्न करना चाहते हैं। तो आपको ये काम जरूर करना चाहिए।

सिंदूर 

हनुमान जी को सिंदूर चढ़ाने के पीछे भी एक कारण हैं। माता सीता श्रीराम की उम्र बढ़ाने के लिए सिंदूर लगाती थीं। जिसे देखकर श्री हनुमान भी सिंदूर लगाने लगे हैं। मंगलवार और शनिवार के दिन और हनुमान जयंती के दिन उन्हें सिंदूर अर्पित करें।

गेंदे के फूलों की माला 

ऐसी शास्त्रों में मान्यता है कि हनुमान जी को गेंदे के फूलों की माला अत्यंत प्रिय हैं। इसलिए  इस दिन हनुमान जी के चरणों में गेंदे के फूल की माला अर्पित करें।

लाल कपड़ा  Ashadh month 2023 Pahla Mangalwar

चूंकि बजरंगबली को लाल रंग बेहद पसंद हैं। जिसके चलते उन्हें हनुमान जयंती के दिन लाल रंग का चोला या कपड़ा जरूर चढ़ाएं।

Acidity: एसिडिटी को तुरंत कम कैसे करें? जानें दूर करने के घरेलू उपाय

आषाढ़ माह में क्या न करें: 

1. चरणामृत 

श्री हनुमान जी की पूजन में चरणामृत का प्रयोग ​वर्जित है। ऐसा करने से अशुभ परिणाम प्राप्त हो सकते हैं।

2. स्त्रियों का स्पर्श न करें 

चूंकि हनुमान जी बाल ब्रह्यचारी हैं। इसलिए इनकी पूजा करते समय ब्रह्यचर्य व्रत का सख्ती से पालन करना चाहिए। पूजा के दौरान महिलाओं को स्पर्श नहीं करना चाहिए।

3. खंडित मूर्ति घर से निकाल दें 

इनके पूजन में टूटी हुई या खंडित मूर्ति का बिल्कुल इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। घर में हनुमान जी की कटी—फटी तस्वीर है, तो उसे तुरंत हटा दें। मान्यता है कि ऐसा करने से अशुभ फलों की प्राप्ति होती है।

4. काले रंग के वस्त्रों का प्रयोग है वर्जित 

पूजा में ध्यान रखें कि काले या सफेद रंग के कपड़े न पहनें। मान्यता है कि ऐसा करने से अशुभ फलों की प्राप्ति होती है। जहां तक संभव हो पीले या लाल रंग के वस्त्र पहनने चाहिए।

5. सोएं न 

हनुमान जी का व्रत रखने वाले भक्तों को दिन में नहीं सोना चाहिए। इसके अलावा दान में मिली चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए।

6. सूतक काल में न करें पूजा

आषाढ़ का पहला मंगलवार (Ashadh month 2023 Pahla Mangalwar) पूजन में ध्यान रखें कि सूतक काल में हनुमान जी की पूजा नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से पुण्य की प्राप्ति नहीं होती है।

Budh Gochar 2023: 4 जून को वृष राशि में बुध का गोचर, 18 दिन तक ये उड़ाएंगे मौज

आषाढ़_का_पहला_मंगलवार, Ashadh Ka Pehla Mangalwar kub hai

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article