20 June Ka Rashifal: कचहरी के कार्यों को टालने का करें प्रयास, कैसा बीतेगा आपका मंगलवार

मंगलवार का दिन मिथुन राशि के लिए सतर्कता बरतने की सलाह दे रहा है। आपको कोर्ट कचहरी के मामलों को टालने का प्रयास करना होगा।

Horoscope Today 05 October 2020: इन राशियों को मिलेगा धन लाभ, जाने अपनी राशि

नई दिल्ली। 20 June Ka Rashifal: मंगलवार का दिन मिथुन राशि के लिए सतर्कता बरतने की सलाह दे रहा है। आपको कोर्ट कचहरी के मामलों को टालने का प्रयास करना होगा। चलिए जानते हैं पंडित राम गोविंद शास्त्री से कि आपके लिए सप्ताह का दूसरा दिन यानि मंगलवार (20 June Ka Rashifal) कैसा बीतने वाला है।

Bageshwar Dham: धीरेंद्र शास्त्री से शादी वाले बयान से पलटीं शिवरजंनी तिवारी, वीडियो में क्या कहा सुनें

12 राशियों का राशिफल - 20 June Ka Rashifal

मेष राशि

आपको कार्यालय में आपको परेशानी हो सकती है। आपके स्वास्थ्य में भी थोड़ी बहुत बाधा आ सकती है। शरीर से खून भी निकल सकता है। आपके जीवनसाथी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। प्रेम प्रसंगों में वृद्धि होगी। अविवाहित जातकों के विवाह के नए प्रस्ताव आ सकते हैं। अच्छी मात्रा में धन आने का योग है। परंतु इसके लिए आपको कुछ विशेष प्रयास करने होंगे। व्यापार उत्तम गति से चलेगा।

वृष राशि

इस राशि के पास धन आने के योग हैं। यदि कोर्ट में आपका कोई मुकदमा है तो आपको हार मिल सकती है। संतान आपका सहयोग कम कर पाएगी। यदि आप विद्यार्थी हैं तो छात्रों की पढ़ाई में बाधा आएगी। दुर्घटना भी हो सकती है।

मिथुन राशि

कोर्ट-कचहरी के कार्यों में बाधा आएगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। अतः कचहरी के कार्यों को टालने का प्रयास करें। कार्यालय में आपका वर्चस्व बढ़ेगा। भाग्य आपका साथ देगा।

कर्क राशि - 20 जून का राशिफल

इस राशि वालों को स्वास्थ्य संबंधी बाधाएं आ सकती हैं। सुख में भी कमी आ सकती हैं। म मात्रा में धन आएगा। इस दौरान व्यापार ठीक चलेगा। संतान से आपको सहयोग नहीं मिलेगा। विवाह संबंधित कार्यों में आपको बाधा आएगी।

Surya Gochar 2023: सूर्य ने किया मिथुन में प्रवेश, एक महीने में पलट जाएगी इनकी किस्मत

सिंह राशि

भाग्य से कम मदद मिलेगी। आर्थिक दृष्टि से दिन अच्छा नहीं होगा। इसके लिए आपको प्रयास करना पड़ेगा। यदि कोर्ट में मामले पेंडिंग हैं तो सफलता मिल सकती है। सन्तान की ओर से सहयोग मिलेगी।

कन्या राशि

कार्यालय में आपके अनुकूल वातावरण रहेगा। अधिकारियों से आपकी अनबन हो सकती है। भाग्य से आपको मदद कम ही मिलेगी। भाई बहनों से आपको अनबन से सामना करना पड़ता था। कचहरी के कार्यों में आपको सफलता के योग हैं।

तुला राशि

स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन ठीक रहेगा। वाहन आपको सावधानी से चलाने की सलाह दी जा रही है। इस दौरान लंबी दूरी की यात्रा का योग है। जीवन साथी का स्वास्थ्य ठीक रह सकता है। पिता के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रह सकते हैं।

वृश्चिक राशि

स्वास्थ्य आपका ठीक रहेगा। भाग्य का साथ नहीं मिलेगा। कोर्ट—कचहरी के कार्यों में सफलता की उम्मीद कम है। जीवनसाथी का स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। शत्रुओं से आपको सावधान रहना होगा।

धनु राशि - 20 जून का राशिफल

आपका और आपके जीवन साथी का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। व्यापार सामान्य रहेगा। विरोधियों की संख्या बढ़ सकती है। शत्रुओं से आपको सावधान रहने की आवश्यकता है। छोटी मोटी दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। इसलिए सावधान रहें।

Surya-Gochar :इन राशियों का भाग्य लगाएगा दौड़, जानें सूर्य को मजबूत करने के उपाय

मकर राशि

भाई बहनों के साथ आपके संबंध उत्तम रहेंगे। धन आने का योग है। कचहरी के कार्यों में आपको सफलता मिलेगी। संतान की ओर से सहयोग मिलेगा। अगर आप विद्या​र्थी हैं तो छात्रों की पढ़ाई में बाधा आ सकती है।

कुंभ राशि

स्वास्थ्य की दृष्टि से दिन उत्तम रहेगा। जीवन साथी के स्वास्थ्य में थोड़ा उतार-चढ़ाव आ सकता है। हो सकता है लंबी दूरी की यात्रा भी जाएं। संतान को सुख मिलेगा। विद्यार्थियों के लिए समय उत्तम है। परीक्षा परिणाम उत्तम आएंगे। माता का स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

मीन राशि

अविवाहितों के लिए समय उत्तम है। विवाह के प्रस्ताव आपकेजीवन में आ सकते हैं। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी। पिता का स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। माता के स्वास्थ्य को लेकर थोड़े चिंतित रहे सकते हैं। विरोधी परास्त होंगे।

Vastu Tips : घर का मुख्य द्वार “कुल” के लिए हो सकता है घातक! जान लें क्या कहता है वास्तु

Shani Vakri 2023: आज से शनि की वक्री चाल शुरू, किन राशियों के लिए होगा शुभ और अशुभ, जानें उपाय

Vastu Tips For jhaadoo : आप भी जान लें, पुरानी झाड़ू किस दिन और कहां फेंकना चाहिए

Indore: सांप ने ली बेटी की जान, पिता ने सांप को बिल से बाहर निकाल लिया बदला

20 June Ka Rashifal, 20 जून का राशिफल

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article