Jubin Nautiyal Injured: अचानक हादसे का शिकार हुए सिंगर नौटियाल ! कोहनी-पसलियों में आई गंभीर चोट

Jubin Nautiyal Injured: अचानक हादसे का शिकार हुए सिंगर नौटियाल ! कोहनी-पसलियों में आई गंभीर चोट

Jubin Nautiyal Injured: इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है जहां पर बेहतरीन गाना, मेरी मां के बराबर कोई नहीं के गायक जुबिन नौटियाल ( Jubin Nautiyal) घर की सीढ़ियों से गिर गए है जहां पर इस हादसे में उन्हें कोहनी टूट गई है और पसलियों में चोट आई है। इसके अलावा सिंगर के सिर और माथे पर भी चोट लग गई है।

मुंबई के अस्पताल में किया भर्ती

आपको बताते चलें कि, सिंगर को मुंबई के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस हादसे के बाद उनके दाहिने हाथ का ऑपरेशन होगा। बता दें कि डॉक्टर ने उनको अपने दाहिने हाथ का इस्तेमाल न करने की सलाह दी है। बता दें कि, हादसे से पहले नौटियाल और योहानी को एकसाथ गाने के लॉन्च पर देखा गया था। इसके बाद ही उन्हें चोट आई है।

फैंस कर रहे दुआएं

यहां पर जुबिन फैंस सिंगर के जल्द ठीक होने की दुआएं भी कर रहे हैं। वही पर जुबिन नौटियाल का गाना तू सामने आए रिलीज हुआ था। इस गाने को सिंगर ने योहानी के साथ गाया था। वही पर उनके कई लेटेस्ट गाने लोगों की पसंद बने हुए है।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article