Jorge Sampaio: पुर्तगाल के पूर्व राष्ट्रपति का 81 वर्ष की आयु में निधन, लंबे समय से थे बीमार

लिस्बन। पुर्तगाल के दो बार राष्ट्रपति रहे जॉर्ज सैम्पिओ का 81 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। वह Jorge Sampaio अपनी पीढ़ी की सबसे प्रमुख राजनीतिक हस्तियों में से एक थे। पुर्तगाल के मौजूदा राष्ट्रपति मार्सेलो रोबेलो डे सोउसा ने शुक्रवार को सैम्पियो के निधन की घोषणा की। हालांकि उन्होंने मौत का कारण नहीं बताया।
सैम्पियो की कई वर्षों से तबीयत खराब थी। बीते दो सप्ताह से वह अस्पताल में थे। Jorge Sampaio रोबेलो ने कहा कि सैम्पियो 1960 के दशक में एक वकील के तौर पर तत्कालीन तानाशाही शासन के सामने डटे रहे।
उन्होंने स्वतंत्रता और समानता के हक में आवाज उठाई। सैम्पिओ 1996 में पहली बार और 2006 में दूसरी बार Jorge Sampaio पुर्तगाल के राष्ट्रपति बने थे। उनके परिवार में पत्नी, एक बेटी और एक बेटा है।