Advertisment

शक्ति अधिनियम मसौदा विधेयक को लेकर संयुक्त प्रवर समिति महिला एवं वकील संगठनों से चर्चा करेगी

author-image
Bhasha
देश में रविवार तक कुल 2,24,301 लाभार्थियों को कोविड-19 का टीका लगाया गया: सरकार

मुंबई, छह जनवरी (भाषा) महाराष्ट्र विधानमंडल की संयुक्त प्रवर समिति 'शक्ति अधिनियम मसौदा विधेयक' को लेकर राज्य के विभिन्न भागों में सक्रिय महिला एवं वकील संगठनों के साथ खुली चर्चा करेगी। राज्य के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने बुधवार को यह जानकारी दी।

Advertisment

समिति की अगुवाई कर रहे देशमुख ने संवाददाताओं से कहा कि विधेयक को लेकर सुझाव एवं प्रतिक्रिया के लिए इन संगठनों के साथ नागपुर में 11 जनवरी को बैठक की जाएगी जबकि मुंबई में 19 जनवरी और औरंगाबाद में 29 जनवरी को चर्चा की जाएगी।

इस विधेयक में महिलाओं एवं बच्चों के खिलाफ होने वाले अपराधों से संबंधित वर्तमान कानूनों में महत्वपूर्ण संशोधन प्रस्तावित किए गए हैं। इसमें बलात्कार, तेजाब से हमला और सोशल मीडिया पर मानहानिकारक सामग्री साझा करने जैसे अपराधों के लिए सख्त सजा का प्रावधान किया गया है, जिसमें मृत्युदंड से लेकर 10 लाख रुपये के जुर्माने का भी प्रावधान शामिल है।

पिछले महीने राज्य सरकार ने इस विधेयक को राज्य विधानमंडल के दोनों सदनों की एक संयुक्त समिति को भेजा था।

Advertisment

देशमुख ने बताया कि बैठक में आमंत्रित किए गए प्रतिनिधियों को प्रस्तावित अधिनियम से संबंधित अपने सुझाव लिखित में लाने को कहा गया है।

उन्होंने कहा कि समिति के सदस्य महिला संगठनों के साथ दोपहर तीन बजे जबकि वकील संगठनों के साथ शाम पांच बजे बैठक करेंगे।

मंत्री ने यह भी कहा कि आम नागरिक भी 15 जनवरी तक ई-मेल के माध्यम से अपने सुझाव भेज सकते हैं।

Advertisment

भाषा

शफीक दिलीप

दिलीप

Advertisment
चैनल से जुड़ें