Jodhpur Protest: शहर में दो समुदाय के हिंसा का मामला चर्चा में आया था वहीं पर हाल ही में प्रशासन ने कर्फ्यू अवधि को बढ़ा दिया है जिसके साथ ही अब 6 मई तक प्रतिबंधित क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनी रहेगी। बताते चलें कि, शहर के 10 थाना क्षेत्रों में इंटरनेट बंदी के आगामी आदेश तक बने रहेगें।
जानें क्या है पूरी खबर
आपको बताते चलें कि, दोनों समुदाय के लोगों के बीच शांति बनाए रखने को लेकर सहमति बनी है जहां पर मामले में कर्फ्यू अवधि के लिए 6 मई को रात 12 बजे तक कर दिया है। बताते चलें कि,मामले में बुधवार आधी रात तक खुली कमिश्नरेट कोर्ट ने 60 लोगों को जमानत दी तो वहीं पर बीजेपी ने गुरुवार से शुरू होने वाले धरने व अनशन कार्यक्रम को कैंसिल कर दिया है।
जानें क्या है पूरा मामला
आपको पूरे मामले की जानकारी देते चले तो, यह मामला बीते सोमवार को सामने आया था जहां पर जालोरी गेट चौराहे पर स्वतंत्रता सेनानी बालमुकुंद बिस्सा की प्रतिमा पर झंडा लगाने और प्रतिमा को ढकने को लेकर विवाद बढ़ गया था। मंगलवार को यह विवाद हिंसा में तब्दील हो गया। इसके बाद से शहर में कर्फ्यू लगा दिया गया। बुधवार सुबह सर्किट हाउस में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई थी। बता दें कि, इस मामले में 29 टू व्हीलर, 21 कार को नुकसान पहुंचा है। वहीं 13 बिल्डिंग और 5 दुकानों में तोड़फोड़ की गई है।