J&K;: चेनाब नदी से मिला महिला का शव, पति और दो बेटों की तलाश जारी

जम्मू कश्मीर J&K; के उधमपुर जिले में शुक्रवार को चेनाब नदी से 38 वर्षीय एक महिला का शव निकाला गया जो पांच दिन पहले जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय...

J&K: चेनाब नदी से मिला महिला का शव, पति और दो बेटों की तलाश जारी

जम्मू। जम्मू कश्मीर J&K के उधमपुर जिले में शुक्रवार को चेनाब नदी से 38 वर्षीय एक महिला का शव निकाला गया जो पांच दिन पहले जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुई दुर्घटना के बाद अपने पति और दो बेटों के साथ नदी में डूब गई थी।

अधिकारियों ने बताया कि पुलिस को जम्मू के पलौरा इलाके की निवासी आशा देवी का शव दमनोटे क्षेत्र में अनूक पुल के पास मिला। उन्होंने कहा कि चिकित्सकीय और कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद शव को महिला के परिजनों को सौंप दिया गया है।

रेलवे पुलिस उप निरीक्षक राकेश कुमार, उनकी पत्नी और दो बेटे 26 जुलाई को अपनी कार से जम्मू जा रहे थे जब रामबन जिले में दुर्घटना में उनका वाहन चेनाब में गिर गया था। अधिकारियों ने बताया कि कुमार और उनके दोनों बेटों की तलाश जारी है।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article