Advertisment

जितेंद्र सिंह आरएसएसडीआई के ‘संरक्षक’ निर्वाचित हुए

author-image
Bhasha
देश में रविवार तक कुल 2,24,301 लाभार्थियों को कोविड-19 का टीका लगाया गया: सरकार

नयी दिल्ली, दो जनवरी (भाषा) केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह देश के शीर्ष मधुमेह अनुसंधान संगठन रिसर्च सोसायटी फोर स्टडी ऑफ डायबिटीज इन इंडिया (आरएसएसडीआई) के ‘आजीवन सरंक्षक’ निर्वाचित हुए हैं। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

Advertisment

भारत में मधुमेह अनुसंधान एवं चिकित्सकों के लिए सबसे पुराने संगठनों में एक आरएसएसडीआई की स्थापना 1972 में देश में प्रमुख मधुमेह चिकित्सकों ने स्थापना की थी। उनमें सैम जी पी मॉसेज, एम एम एस आहुजा और वी विश्वनाथ जैसे प्रोफेसर शामिल थे।

अधिकारी ने बताया कि सिंह मधुमेह अनुसंधान, अध्ययन और प्रबंधन में उनके जीवनभर की सेवाओं को लेकर ऐसा सम्मान पाने वाले जम्मू कश्मीर और संभवत: उत्तर भारत के पहले चिकित्सक हैं।

आरएसएसडीआई की राष्ट्रीय कार्यसमिति ने इस आशय के निर्णय की घोषणा की। सिंह के अलावा मुम्बई के प्रोफेसर एच बी चंडालिया, पुडुचेरी के अशोक के दास, चेन्नई के वी शेषैया एवं वी मोहन एवं हैदराबाद के बी के सहायक अन्य निर्वाचित संरक्षक हैं।

Advertisment

सिंह चेन्नई के स्टानली मेडिकल कॉलेज के छात्र रहे हैं और वह सक्रिय राजनीति में आने से पहले जम्मू में सरकारी मेडिकल कॉलेज में मेडिसिन एवं डायबिटीज के प्रोफेसर थे।

भाषा

राजकुमार माधव

माधव

Advertisment
चैनल से जुड़ें