रिलायंस और डिज्नी हॉटस्टार की डील: आईपीएल से पहले बंद हो सकता है जियो सिनेमा, मुकेश अंबानी के मन में है बड़ा प्लान

Reliance And Disney Hotstar Deal: आपको फ्री में आईपीएल दिखाने वाला जियो सिनेमा आईपीएल 2025 से पहले ही बंद हो सकता है।

Jio Cinema will be closed Reliance and Disney Hotstar deal Mukesh Ambani decision hindi news

Reliance And Disney Hotstar Deal: आपको फ्री में आईपीएल दिखाने वाला जियो सिनेमा आईपीएल 2025 से पहले ही बंद हो सकता है। मुकेश अंबानी इसे लेकर बड़ा फैसला ले सकते हैं।

रिलायंस और डिज्नी हॉटस्टार की डील फाइनल

जियो की पेरेंट कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज और डिज्नी हॉटस्टार के बीच अधिग्रहण की डील लगभग फाइनल हो चुकी है। इसके पूरे होने का ऑफिशियल अनाउंसमेंट कभी भी हो सकता है। डील होने के बाद डिज्नी के स्टार नेटवर्क के मालिक मुकेश अंबानी हो जाएंगे।

जियो सिनेमा होगा बंद, डिज्नी हॉटस्टार चलेगा

Reliance And Disney Hotstar Dealविलय के बाद डिज्नी हॉटस्टार पर रिलायंस का मालिकाना हक होगा। सूत्रों के मुताबिक मुकेश अंबानी मर्जर के बाद 2 अलग-अलग OTT प्लेटफॉर्म की बजाय एक ही प्लेटफॉर्म को रख सकते हैं। इसका मतलब जियो सिनेमा को बंद कर दिया जाएगा और डिज्नी हॉटस्टार चलता रहेगा।

एक बार ऐसा कर चुकी है रिलायंस

रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले भी इस तरह का मर्जर कर चुकी है। जियो सिनेमा से पहले वॉयकॉम-18 के पास अपना OTT प्लेटफॉर्म Voot था, जिसका मर्जर कंपनी ने जियो सिनेमा में किया था।

डील की सभी औपचारिकताएं पूरी

रिलायंस इंडस्ट्रीज ने डिज्नी के स्टार इंडिया बिजनेस को खरीदने के लिए लगभग सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली हैं। कंपनी को लगभग सभी आवश्यक मंजूरी भी मिल गई हैं। इस डील के बाद नई कंपनी स्टार-वॉयकॉम 18 का नियंत्रण रिलायंस के हाथ में होगा।

ये खबर भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ के इस चाय वाले ने लोगों को लगाया करोड़ों का चूना: 400 से अधिक लोगों से की 100 करोड़ की ठगी, ऐसे बन गया नटवरलाल

डील की ये भी एक वजह

जियो सिनेमा का डिज्नी प्लस हॉटस्टार में शामिल होने का एक कारण यह है कि डिज्नी प्लस हॉटस्टार के गूगल प्ले स्टोर पर 50 करोड़ से ज्यादा डाउनलोड हो चुके हैं। जबकि जियो सिनेमा के डाउनलोड केवल 10 करोड़ हैं। इसके अलावा, डिज्नी प्लस हॉटस्टार के पास 3.55 करोड़ पेड सब्सक्राइबर भी हैं।

ये खबर भी पढ़ें: मध्यप्रदेश में खरीफ फसल पंजीयन: इन 6 जिलों में बढ़ी धान, ज्वार और बाजरा बेचने के रजिस्ट्रेशन की तारीख, किसान खुश

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article