/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2024/06/National-Bansal-News.jpeg)
जींद, नौ जनवरी (भाषा) बर्ड फ्लू के प्रकोप के बीच हरियाणा के जींद में शनिवार को गांव बहादुरगढ़ के निकट बंद पड़े ईंट भट्ठे के पीछे हजारों की संख्या में मरे हुए मुर्गे पाए जाने के बाद हड़कंप मच गया।
मुर्गों के मृत मिलने की सूचना के बाद पशुपालन विभाग तथा वन्य प्राणी विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई, जिन्होंने नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिए।
वहीं, टीम ने प्रोटोकॉल के अनुसार मृत मुर्गों को दफना दिया।
अधिकारियों के मुताबिक, गांव बहादुरगढ़ के निकट बंद पड़े भट्ठे के पीछे शनिवार शाम को लोगों ने काफी संख्या में मरे हुए मुर्गों को पड़े देखा। इसके साथ एक कौवा भी मरा हुआ था।
काफी संख्या में मरे हुए मुर्गे पड़े होने की सूचना मिलने पर वेटनरी सर्जन डा. विकास शर्मा तथा सुशील रोहिला व वन्य प्राणी विभाग की टीम मौके पर पहुंची।
टीम ने नमूने एकत्र कर उन्हें जांच के लिए जालंधर भेज दिया है।
पशुपालन विभाग के उपनिदेशक डा. रविंद्र हुड्डा ने बताया कि मरे हुए मुर्गों को खुले में फेंकना सरासर गलत है। इन्हें दफना दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मुर्गों के मरने के कारणों का खुलासा हो सकेगा।
भाषा सं शफीक
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us