Dumka Gang Rape: झारखंड के दुमका में हैवानियत की हदें पार, पति को बंधक बनाकर 17 लोगों ने 5 बच्चों की मां के साथ किया गैंगरेप

Dumka Gang Rape: झारखंड के दुमका में हैवानियत की हदें पार, पति को बंधक बनाकर 17 लोगों ने 5 बच्चों की मां के साथ किया गैंगरेप

Woman Gang Raped by 17 Men in Dumka Jharkhand: झारखंड के दुमका से हैवानियत की हदें पार करने वाली घटना सामने आई है। यहां मंगलवार रात मुफस्सिल क्षेत्र में एक 5 बच्चों की मां के साथ 17 लोगों ने गैंगरेप किया। पुलिस के मुताबिक, 35 वर्षीय महिला अपने पति के साथ बाजार से घर लौट रही थी। तभी बदमाशों ने महिला के पति को बंधक बनाया लिया और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुख्य आरोपी राम मोहली समेत 17 लोगों पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़िता के पति के मुताबिक, गांव में हर मंगलवार को बाजार लगता है। वो अपनी पत्नी के साथ बाजार गया था और रात में करीब 8 बजे घर लौटकर रहा था। रास्ते में करीब 17 लड़के खड़े थे, जो कि नशे में धुत थे। उनमें से पांच ने उसे और दो लड़कों ने उसकी पत्नी को पकड़ लिया। इसके बाद पत्नी को उठाकर झाड़ियों की तरफ ले गये और करीब 12 बजे रात तक उसके साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया। इसके बाद सभी ने किसी को भी इस घटना के बारे में बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी।

डीआईजी सुदर्शन मंडल ने इस घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि, पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है, वहीं घटना में संलिप्त आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article