/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2024/06/National-Bansal-News.jpeg)
गुमला, दो जनवरी (भाषा) झारखंड के गुमला जिले के भरनो थाना अंतर्गत परवल जाने वाले मार्ग पर पडकीटोली गांव के पास बीती रात मोटरसाइकिल और ट्रैक्टर के बीच हुई टक्कर में एक ही गांव के तीन युवकों की मौत हो गयी।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि मृतकों की पहचान बबलू उरांव (26), चरवा उरांव (27) और प्रवीण उरांव (25) के रूप में हुई है। सभी मृतक भरनो टेंटगाटोली गांव के रहने वाले थे।
पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गुमला भेज दिया है।
भाषा, सं, इन्दु, शफीक
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us