Teacher Bharti 2022 : 50 हजार शिक्षकों की होगी भर्ती, आदेश जारी, सरकारी की मंजूरी

Teacher Bharti 2022 : 50 हजार शिक्षकों की होगी भर्ती, आदेश जारी, सरकारी की मंजूरी Jharkhand Teacher Bharti 2022 50 thousand teachers will be recruited vkj

Teacher Bharti 2022 : 50 हजार शिक्षकों की होगी भर्ती, आदेश जारी, सरकारी की मंजूरी

Teacher Bharti 2022 : शिक्षक भर्ती का बेसब्री से इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। राज्य सरकार के मंत्रिमंडल ने 50 हजार शिक्षकों की भर्ती (Teacher Bharti 2022) को मंजूरी दे दी है। यह आदेश झारखंड सरकार ने जारी किया है। झारखंड मंत्रिमंडल ने राज्य के प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालयों के लिए सहायक शिक्षकों (Teacher Bharti 2022) के करीब 50,000 पदो को भरने की बुधवार को मंजूरी दे दी है। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग जल्द ही इसके लिए नोटिफिकेशन जारी करेगा।

झारखंड सरकार की कैबिनेट सचिव वंदना डी ने बताया कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में ये फैसले लिया गया है। इसके साथ ही मंत्रिमंडल ने डिग्री कॉलेजों में 87 अध्यापक पद और नवनिर्मित 134 प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में चिकित्सा अधिकारियों एवं पैरामेडिकल कर्मियों के 1,990 पद सृजित करने को भी मंजूरी दी है। कैबिनेट सचिव ने बताया कि राज्य में शिक्षा (Teacher Bharti 2022) के क्षेत्र को मजबूत करने के लिए कैबिनेट ने प्राइमरी स्कूलों के लिए इंटरमीडिएट प्रशिक्षित सहायक आचार्यों के 20,825 पदों और माध्यमिक विद्यालयों के लिए स्नातक प्रशिक्षित सहायक आचार्यों के 29,175 पदों को भरने के लिए मंजूरी (Teacher Bharti 2022) दी गई है।

इस भर्ती प्रक्रिया के लिए जल्द की जेएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट jssc.nic.in पर नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा। उम्मीदवार शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, आवेदन शुल्क समेत अन्य जानकारी के लिए आधिकारीक वेबसाइट को चेक करते रहें।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article