Jharkhand Rape: नाबालिग लड़की से दो साल तक दुष्कर्म करने वाला व्यक्ति गिरफ्तार, मामला दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस

Jharkhand Rape: नाबालिग लड़की से दो साल तक दुष्कर्म करने वाला व्यक्ति गिरफ्तार, मामला दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस Jharkhand Rape: Man arrested for raping minor girl for two years, police engaged in investigation after registering a case

Datia Unav: दतिया उनाव मामले में बड़ा एक्शन, दो आरोपी गिरफ्तार पॉस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज

सिमडेगा। झारखंड के सिमडेगा जिले के एक गांव में नाबालिग लड़की के साथ दो साल तक दुष्कर्म करने के आरोप में 58 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक बृहस्पतिवार को शिकायत मिलने के बाद आरोपी को नजदीक के जंगल से पकड़ लिया गया। पीड़िता (14) ने अपने बयान में कहा कि गांव में पड़ोस में रहने वाला व्यक्ति मां के काम पर चले जाने के बाद घर पर उसके साथ दो साल से दुष्कर्म कर रहा है। किशोरी के पिता केरल में काम करते हैं।

किशोरी ने कहा कि आरोपी उसे किसी से खुलासा करने पर गंभीर परिणाम होने की धमकी देकर लगातार अपराध को अंजाम दे रहा था। पुलिस के मुताबिक किशोरी ने हाल ही में अपनी मां को आपबीती सुनाई, जिसके बाद आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और पोक्सो अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गयी है।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article