Advertisment

झारखंड : झाड़-फूंक कराने के नाम पर व्यक्ति की गोली मारकर हत्या

author-image
Bhasha
देश में रविवार तक कुल 2,24,301 लाभार्थियों को कोविड-19 का टीका लगाया गया: सरकार

लोहरदगा, 14 जनवरी (भाषा) झारखंड के लोहरदगा में झाड़-फूंक करने वाले एक व्यक्ति की अज्ञात अपराधियों ने बुधवार रात को गोली मारकर हत्या कर दी।

Advertisment

लोहरदगा सदर थाना प्रभारी मंटू कुमार ने बताया कि क्षेत्र के भक्सो हरा टोली निवासी सनीचरवा लोहरा (57) के घर रात करीब साढ़े आठ बजे तीन लोग झाड़-फूंक कराने आए थे। इन लोगों ने अपना पता नदिया गांव बताया और लोहरा से कुछ दूर उन्हें छोड़ने की बात कही।

उन्होंने बताया कि रास्ते में ही अपराधियों ने लोहरा को गोली मार दी जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गयी।

पुलिस मामले की जांच कर रही है।

भाषा सं इन्दु सुरभि

सुरभि

Advertisment
चैनल से जुड़ें