Jharkhand Palamu Case: दो समूहों के बीच हुई जमकर खूनी झड़प ! घटना में छह लोग घायल

Jharkhand Palamu Case: दो समूहों के बीच हुई जमकर खूनी झड़प ! घटना में छह लोग घायल

मेदिनीनगर। Jharkhand Palamu Case झारखंड के पलामू जिले के पनकी कस्बे में बुधवार को विभिन्न समुदायों के दो समूहों के बीच हुई झड़प में कम से कम छह लोग घायल हो गए। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि यह झड़प पनकी बाजार में आगामी शिवरात्रि उत्सव के लिए स्थापित स्वागत द्वार को नुकसान पहुंचाने को लेकर हुए विवाद के बाद हुई।उन्होंने बताया कि झड़प के बाद पनकी कस्बे में धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लागू कर दी गई है।

 

जानिए क्या बोले पुलिस अधीक्षक 

पुलिस अधीक्षक चंदन कुमार सिन्हा ने बताया कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पनकी में पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। उन्होंने बताया कि स्थिति को नियंत्रण में करने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी वहां मौजूद हैं। पलामू के पुलिस महानिरीक्षक (आईजीपी) राज कुमार लाकड़ा ने बताया कि झड़प एक विवाद के बाद हुई। उस विवाद में आगामी शिवरात्रि उत्सव के लिए स्थापित स्वागत द्वार को नुकसान पहुंचाने को लेकर ईंट-पत्थरबाजी और एक-दूसरे पर लाठियों से हमला किया गया।

 

दोनो समुदाय के कुछ लोगों को लिया हिरासत में 

आईजीपी ने बताया कि दोनों समुदाय के कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है। उपायुक्त ए डोडे, वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंच गए हैं। अधिकारी ने बताया कि स्थिति तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण में है।

Share This

Login

Welcome! Login in to your account

Remember me Lost your password?

Lost Password