Judge Married Lawyer : 59 उम्र के जज साहब ने रचाई 9 साल छोटी वकील लड़की से शादी

Judge Married Lawyer : 59 उम्र के जज साहब ने रचाई 9 साल छोटी वकील लड़की से शादी jharkhand judge shivpal singh married Lawyer nutan tiwari vkj

Judge Married Lawyer : 59 उम्र के जज साहब ने रचाई 9 साल छोटी वकील लड़की से शादी

Judge Married Lawyer : उम्र कोई भी हो लेकिन दिल तो आज भी जवान है। यह बात झारंखड़ के जज साहब पर एकदम फिट बैठती है। झारंखड के गोंड्डा से एक अनोखी लव स्टोरी सामने आई है। यहां 59 साल के जज साहब को एक महिला वकील से प्यार हो गया। जज साहब ने महिल वकील से शादी रचा ली है।

दिलचस्प बात तो यह है कि जज की उम्र 59 साल है जबकि महिला वकील है जिसकी उम्र 50 साल है जज साहब अगले साल रिटायर होने वाले हैं। ये कोई और नहीं बल्कि शिवपाल सिंह हैं, जिन्होंने चारा घोटाले में आरजेडी प्रमुख लालू यादव को सजा सुनाई थी। अपने मिजाज से सख्त माने जाने वाले शिवपाल सिंह वकील नूतन तिवारी को अपना दिल दे बैठे। नूतन झारखंड में बीजेपी की जानी-मानी नेता हैं।

जज साहब की पत्नी का हो चुका है निधन

करीब दो दशक पहले जज शिवपाल सिंह की पत्नी का निधन हो गया था। जबकि कुछ वक्त पहले नूतन तिवारी के पति भी चल बसे। दोनों ने अपने परिवार की रजामंदी से शादी की है। शिवपाल सिंह के दो बेटे हैं जबकि नूतन तिवारी का भी एक बेटा है। शिवपास सिंह करीब 3 साल से गोड्डा में जज हैं। लेकिन नूतन तिवारी और उनके बीच कब प्यार हुआ इसकी खबर साथी वकीलों तक को नहीं हुई।

आपको बता दें कि नूतन तिवारी वकील होने के साथ-साथ बीजेपी संगठन का भी हिस्सा हैं। जब उनके पति की मौत हुई तो वह गोड्डा में वकालत करने आ गईं। वह बीजेपी में रहकर समाजिक सेवा का कामकाज भी देखती हैं। वह महिलाओं से जुड़े उनके अधिकारी बताती आई है।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article