Jharkhand Hathi Attack: रांची में छाया खतरनाक हाथी का कहर ! अब तक ली 15 लोगों की जान

Jharkhand Hathi Attack: रांची में छाया खतरनाक हाथी का कहर ! अब तक ली 15 लोगों की जान

रांची। Jharkhand Hathi Attack झारखंड की राजधानी रांची समेत राज्य के पांच जिलों में एक हाथी ने पिछले एक पखवाड़े में में 15 लोगों की जान ले ली है। हाथी के हमलों के हाल के मामलों की जांच के लिए राज्य के वन विभाग द्वारा गठित एक पांच सदस्यीय समिति ने अपनी रिपोर्ट में यह जानकारी दी है।एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

 

पांच जिलों में 15 लोगों की गई जान

रांची के वन संरक्षक पी राजेंद्र नायडू की अगुवाई वाली इस समिति ने इस हाथी को बेहोश कर पकड़ने की सिफारिश की है। नायडू ने बताया कि हाथी ने अब तक रांची समेत पांच जिलों में कुल 15 लोगों की जान ले ली है और चार अन्य को घायल कर दिया है जिसे देखते हुए उसे बेहोश कर पकड़ लेने के आदेश दिये गये हैं।

Share This

Login

Welcome! Login in to your account

Remember me Lost your password?

Lost Password