Jharkhand fire death : धनबाद के आशीर्वाद टावर में भीषण आग, हादसे में 15 लोगों की गई जान

Jharkhand fire death : इमारत में आग लगने से आठ लोगों की मौत, Eight people died due to fire in the building

Jharkhand fire death : धनबाद के आशीर्वाद टावर में भीषण आग, हादसे में 15 लोगों की गई जान

धनबाद। बीती रात धनबाद के आशीर्वाद टावर में भीषण आग लग गई। घटना के खतरनाक होने का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि अब तक इस हादसे में 11 महिलाओं समेत 15 लोगों की जान चली गई है जबिक कई अन्य लोग घायल हो गए। बता दें कि झारखंड के धनबाद जिले में मंगलवार को यह आग एक बहुमंजिला इमारत में लगी थी। राज्य की राजधानी रांची से करीब 160 किलोमीटर दूर धनबाद में जोड़ाफाटक इलाके के आशीर्वाद टावर में शाम छह बजे यह हादसा हुआ था।

SSP संजीव कुमार के अनुसार, मरने वालों में 11 महिलाएं, 3 बच्चे और एक पुरुष शामिल हैं। आग लगने से पूरी बिल्डिंग में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर दमकल विभाग की गाड़ियां पहुंचीं।  दमकल की तमाम कोशिशों के बाद भी अब तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका। आशीर्वाद टावर में कितने लोग फंसे हुए हैं, इसकी जानकारी अब तक नहीं मिल सकी है। बिल्डिंग में लगी आग दूर से ही दिखाई दे रही थी।

इससे पहले दो दिन पहले शहर के ही बैंक मोड़ थाना क्षेत्र के हाजरा क्लीनिक में आग लगी थी। हादसे में 5 लोगों की दम घुटकर मौत हो गई थी। वहीं अब  आशीर्वाद टावर में भीषण आग लगने का मामला सामने आया है।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article