Arga River Bridge Collapsed: करीब 5 करोड़ में बना पुल ध्वस्त, झारखंड बॉर्डर पर हुआ हादसा; बारिश तक नहीं सह पाया ब्रिज

Jharkhand Arga River Bridge Collapsed: बिहार के बाद झारखंड के अरगा नदी करीब पांच करोड़ की लागत से बन रहा पुल ध्वस्त हो गया।

Arga River Bridge Collapsed: करीब 5 करोड़ में बना पुल ध्वस्त, झारखंड बॉर्डर पर हुआ हादसा; बारिश तक नहीं सह पाया ब्रिज

Jharkhand Arga River Bridge Collapsed: हाल ही में बिहार में एक नवनिर्माण पुल वर्षा से ध्वस्त हो गया था। अब झारखंड से भी कुछ ऐसी ही घटना सामने आ रही है। तकरीबन 5 करोड़ की लागत से बना अरगा नदी पर पुल को बनाने का काम चालू था, लेकिन आज (30 जून) बारिश होने के बाद वहीं में पानी का जलस्तर बढ़ने लगा और जलस्तर के बढ़ने के बाद पुल ढह गया। खुशकिस्मती रही कि इस हादसे में किसी भी तरह की कोई हताहत नहीं हुई है, लेकिन पुल बनने से पहले ही पुल का ढह जाना इस बात को दर्शाता है कि उसमें काफी खराब समान का उपयोग किया जा रहा था

पुल टूटने से गांव वाले आक्रोशित

झारखंड की अरगा नदी पर 5 करोड़ की लागत पुल बनाने का कार्य निर्माण विभाग के द्वारा करवाया जा रहा था। हादसा बिहार बॉर्डर से सटे झारखंड के गिरिडीह जिले के भेलवाघाटी में हुआ था। बता दें कि इस पुल का निर्माण फतेहपुर-भेलवाघाटी हाईवे को दूसरे हाईवे से जोड़ने के लिए बनाया जा रहा था।

डुमरीटोला और कारीपहरी गांव के बीच बनाया जा रहा इस पुल हिस्सा टूट कर नीचे गिर गया। वहीं, इस पुल का मलबा नदी बह गया। वहीं, पुल टूटने की घटना के बाद ग्रामीणों में काफी आक्रोश है और वह प्रशासन पर सवाल उठा रहे हैं। पुल के इस तरह ध्वस्त हो जाने से लोगों में आक्रोश है। वे प्रशासन पर सवाल उठा रहे हैं।

11 दिन में 5 पुल हुए ध्वस्त

बता दें कि, इससे पहले बिहार में पिछले 11 दिनों में पांच पुल टूटकर बह चुके हैं। सबसे पहले पुल टूटने की घटना 18 जून को सामने आई थी। ये पुल अररिया में बकरा नदी के ऊपर बनाया जा रहा था। साथ ही उसके निर्माण में करीब 12 करोड़ रुपए खर्च हुए थे।

इसके बाद 22 जून को सिवान में गंडक नदी बन रहा था, जो कि बारिश की वजह से टूटकर गिर गया। बता दें कि, दें कि इस पुल का निर्माण करीब 45 साल पहले हुआ था और इसकी मरम्मत का कार्य किया जा रहा था, लेकिन दूसरे दिन ही पुल टूटकर गिर गया। लोग प्रशासन अधिकारियों पर लापरवाही बरतने और निर्माण कंपनी पर घटिया साम्रही इस्तेमाल करने का आरोप लगा रहे हैं।

ये भी पढ़ें- Unbelievable Catch: इतिहास के वो तीन नामुमकिन कैच, जिसने इंडिया को बनाया वर्ल्ड चैंपियन; इन खिलाड़ियों ने दिलाई ट्रॉफी

ये भी पढ़ें- IGI Airport Terminal-1: अगले दो महीने तक बंद रहेगा IGI एयरपोर्ट का टर्मिनल-1, अब यहां से उड़ान भरेंगी घरेलू फ्लाइट

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article