Jhansi Grandmother Alive: 90 साल की दादी मर कर कैसे जिंदा हो गई, ढाई घंटे रूक गई सांस, गांव वाले बोले देवी है

Jhansi Grandmother Alive: उत्तर प्रदेश के झांसी में 90 साल की एक दादी की सांसे करीब ढाई घंटे बाद लौंट आने का मामला सामने आया है।

Jhansi Grandmother Alive: 90 साल की दादी मर कर कैसे जिंदा हो गई, ढाई घंटे रूक गई सांस, गांव वाले बोले देवी है

हाइलाइट्स 

  • दादी के शरीर में ढाई घंटे तक  कोई हरकत नहीं
  • कम्पाउंडर ने महिला को मृत घोषित कर दिया
  • माया देवी के परिवार में लोगों की संख्या 150

Jhansi Grandmother Alive: उत्तर प्रदेश के झांसी में 90 साल की एक दादी की सांसे करीब ढाई घंटे बाद लौंट आने का मामला सामने आया है। इसके पहले तक दादी अचेत अवस्था में थी पूरे परिवार में मातम पसर गया था। दादी के मरने की सूचना पूरे परिवार समेत पास के रिश्तेदारों को भी दे दी गई थीं, सूचना मिलने के बाद धीरे- धीरे परिवार के लोग इकठ्ठा होने लगे थे।

परिवार में लोगों की संख्या 150

जानकारी के मुताबिक, मामला झांसी के सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के भोजला गांव का बताया जा रहा है। दादी के शरीर में ढाई घंटे शरीर में कोई हरकत नहीं थी। 90 साल दादी के नाम की पुष्टी माया देवी के रूप में हुई है। वह अपने तीन के बेटें के साथ रहती हैं। बता दें कि माया देवी के परिवार में लोगों की संख्या 150 की है, बताया ये भी जा रहा है कि भोजला गांव माया देवी का परिवार सबसे बड़ा परिवार है।

10 बजे रूक गई माया देवी की सांसे

दूसरी ओर 90 साल की माया देवी का एक भतीजा भी है जिसका नाम संतोष वर्मा है, वह बताते हैं कि झलकारी बाई के वंशज है। प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के दौरान झलकारी बाई और रानी लक्ष्मी बाई ने अंग्रेजों के खिलाफ़ जंग छेड़ दी थी। शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे माया देवी की सांस ने उनके शरीर का त्याग कर दिया था ऐसा कहना उनकी बहू रामदुलारी का है, दादी का पूरा शरीर ठंडा पड़ गया था। आंख पर पानी मारने के बाद उनकी तरफ़ से कोई हरकत नहीं हुई है। किसी ने गांव के कम्पाउंडर को बुलाया, नब्ज दिखवाई गई, मगर कम्पाउंडर दादी को मृत घोषित कर दिया।

करीब ढाई घंटे तक घर में रहा मातम

दादी को बिस्तर से उठाकर जमीन पर लिटा दिया गया,अंतिम संस्कार की तैयारी होने लगी,घर में रोना-पीटना मच गया। करीब ढाई घंटे बाद उनके शरीर गंगाजल छिड़का गया तो उनकी सांस चलने लगी। शुरुआत में लोगों को अपनी आंखों पर विश्वास नहीं हुआ। माया देवी के भतीजे संतोष वर्मा ने बताया, करीब ढाई घंटे तक घर में मातम रहा। लोग रोते-बिलखते रहे। शरीर में कोई प्रतिक्रिया नहीं हो रही थी। दोपहर 12:30 उनके छोटे बेटे रामकिशन ने अंतिम संस्कार से पहले गंगा छिड़कने की बात कही।

कोई कैसे मर के जीवित हो सकता है

माया देवी के केस को लेकर मेडिकल कॉलेज के वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. जकी सिद्दिकी ने बताया कि कई बार ऐसे केस सामने आए हैं। मगर मरने के बाद किसी के जिंदा होने की संभावना न के बराबर होती है। मगर कभी कभी मरीज न्यूरोमैटिक शॉक में चला जाता है। इसमें आदमी बिल्कुल मृत जैसा हो जाता है। मगर हार्ट धीरे-धीरे धड़कता रहता है। एकदम से कोई क्रिया-प्रतिक्रिया होने पर न्यूरोमैटिक शॉक टूट जाता है। उसके बाद उसे होश आ जाता है। गांव वालों का कहना है, ढाई घंटो तक कोई सांस नहीं रोक सकता, यह तो देवी का अवतार है।

UP Police Recruitment: यूपी पुलिस भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, सितंबर में होगी परीक्षा, SI- पदों पर तैयारियां तेज

UP Police Recruitment: उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग जल्द ही दारोगा और सिपाही के पदों पर नई भर्तियां करने जा रहा है। भर्ती बोर्ड सबसे पहले लिपिक संवर्ग की परीक्षा सितंबर में आयोजित करेगा। इस भर्ती प्रक्रिया में 4534 उपनिरीक्षक और 22 हजार से अधिक आरक्षी पदों पर भर्तियां की जाएंगी। पूरी खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article