/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2024/06/ramesh.png)
नई दिल्ली: नीट ( NEET) जेईई ( JEE) एग्जाम 2020 परिक्षाओं को ना करवाने को लेकर लगातार विरोध हो रहा था। अगले महीने सितंबर में NEET और JEE परीक्षा कराए जाने के निर्णय पर विपक्ष ने भी परिक्षा स्थगित कराने की मांग की। यही नहीं परिक्षाओं को टलवाने के लिए कई राजनीतिक दल भी एकजुट हो गए। लेकिन गुरुवार को केंद्रीय मंत्री नरेश पोखरियाल निशंक ने बयान दिया कि JEE-NEET Main exam 2020 की एग्जाम कैंसल नहीं होगी।
https://twitter.com/ANI/status/1298934125735186432
केंद्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने बयान दिया उन्होंने कहा कि- छात्र खुद चाहते हैं कि परीक्षा किसी भी कीमत पर हो, JEE-NEET की एग्जाम कैंसिल नहीं होगी। उन्होंने आगे कहा- JEE में साढ़े सात लाख छात्रों ने एडमिट कार्ड डाउनलोड किए और NEET के लिए 10 लाख उम्मीदवारों ने एडमिट कार्ड डाउनलोड किए हैं। इसके मद्देनजर अब JEE-NEET की परिक्षाएं समय सारिणी के अनुसार कराई जाएंगी।
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने जारी किया नोटिस
नीट ( NEET) जेईई ( JEE) एग्जाम 2020 परिक्षाओं के विरोध के बीच नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने जरुरी नोटिस जारी किया है। जो कि इंजीनियरिंग और मेडिकल यूजी प्रवेश परीक्षाएं JEE Main 2020 और NEET 2020 के संबंध में है।
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने नोटिस जारी करते हुए बताया कि, 'जेईई मेन और नीट यूजी परीक्षाएं जो पहले जुलाई में होने वाली थीं, उन्हें स्टूडेंट्स की रिक्वेस्ट पर सितंबर के लिए स्थगित कर दिया गया था। अब स्टूडेंट्स के शैक्षणिक हितों का ध्यान रखते हुए, ये परीक्षाएं तय तिथियों में ही ली जाएंगी। यानी जेईई मेन का आयोजन 1 सितंबर से 6 सितंबर 2020 तक किया जाएगा। जबकि नीट यूजी 13 सितंबर 2020 को होगा।'
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us