जेईई मेन 2022: मेन्स परीक्षा के लिए एप्लीकेशन प्रोसेस, जानिए इससे जुड़ी सभी जानकारी

जेईई मेन 2022 की एप्लीकेशन प्रोसेस शुरू हो गई है जिसकी लास्ट डेट 31 मार्च तक है। अगर आप इसका फार्म भरना चाहते हैं तो जेईई (मेन) की आधिकारिक वेबसाइट https://jeemain.nta.nic.in से ऑनलाइन एप्लीकेशन भर सकते हैं। अभी आप पहले राउंड का फार्म भर सकते हैं। पहले राउंड आयोजन के तुरंत बाद दूसरे राउंड का फार्म भर सकते हैं।
पहले राउंड के लिए प्रोसेस
- एप्लीकेशन कब से कब तक – 1 मार्च 2022 से 31 मार्च 2022 तक
- एप्लीकेशन का पेमेंट करने की लास्ट डेट और टाइम- 31 मार्च रात 11.30 बजे तक
- परीक्षा कहां होगी इसकी घोषणा – अप्रैल 2022 के पहले हफ्ते में
- एडमिट कार्ड डाउनलोडिंग चालू – अप्रैल 2022 के दूसरे हफ्ते से
- परीक्षा- 16 अप्रैल 2022 से 21 अप्रैल 2022 तक
दूसरे राउंड के लिए प्रोसेस
- एप्लीकेशन कब से कब तक – 8 अप्रैल 2022 से 3 मई 2022 तक
- एप्लीकेशन का पेमेंट करने की लास्ट डेट और टाइम- 3 मई रात 11.30 बजे तक
- परीक्षा कहां होगी इसकी घोषणा – मई 2022 का दूसरे हफ्ते में
- एडमिट कार्ड डाउनलोडिंग चालू -मई 2022 के तीसरे हफ्ते से
- परीक्षा – 24 मई 2022 से 29 मई 2022 तक
जेईई मेन 2022 में एप्लीकेशन करने की लिए कौन-कौन एलिजिबल है।
जेईई (मुख्य) – 2022 में उपस्थित होने के लिए, उम्मीदवारों के लिए कोई आयु सीमा नहीं है। जिन उम्मीदवारों ने 2020, 2021 में कक्षा 12 / समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण की है, या 2022 में अपनी उम्र के बावजूद उपस्थित हो रहे हैं, वे जेईई (मुख्य) – 2022 परीक्षा में उपस्थित हो सकते हैं। हालांकि, उम्मीदवारों को संस्थान (संस्थानों) के आयु मानदंड को पूरा करने की आवश्यकता हो सकती है जिसमें वे प्रवेश लेने के इच्छुक हैं। इसके साथ ही इससे जुड़ी सभी जानकारी https://jeemain.nta.nic.in वेबसाइट पर जाकर नोटिफिकेशन में जान सकते हैं।
0 Comments