JEE Advanced Result 2022: एमपी के अथर्व को मिली 128वीं रैंक

JEE Advanced Result 2022: एमपी के अथर्व को मिली 128वीं रैंक MP's Atharv gets 128th rank JEE Advanced result declared

JEE Advanced Result 2022: एमपी के अथर्व को मिली 128वीं रैंक

भोपाल। जेईई एडवांस का रिजल्ट रविवार को जारी हो गया है। जिसमें मध्यप्रदेश इंदौर निवासी अथर्व बेंदले को आल इंडिया में 128वीं रैंक मिली है। यह जानकारी अथर्व के परिवारजनों को मिलते ही उन्होंने खुशियां मनाना शुरू कर दिया है। आपको बता दें कि जेईई एडवांस्ड 2022 रिजल्ट का रिजल्ट घोषित होते ही स्टूडेंट्स अब अपनी आंसर की व स्कोर कार्ड देख सकते हैं।

जानकारी के मुतबिक देशभर में इस वर्ष 155538 छात्रों ने यह एग्जाम दिया था, जिनमें से 40712 ने सफलता पाई है, जिसमें से इंदौर के अथर्व बेंदले आल इंडिया में 128वीं रैंक पर हैं। वहीं आकर्ष गुप्ता 373, इंदौर के सम्यक जैन 381, प्रत्युश श्रीवास्तव 407, सिद्धार्थ पाटील 488, लोकेंद्र सिंग गोहिल 546, अक्षत अल्या 667, अथर्व महाजन 842, बुरहानुद्दीन मर्चेंट 848वीं रैंक पर हैं।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article