JDU MLA Gopal Mandal News: पुलिस को मिला दिल्‍ली तेजस एक्‍सप्रेस का चड्डी-बनियान वाला वीडियो, हर बिंदु की हो रही जांच

एक ट्रेन में कथित रूप से अंत:वस्त्रों में घूमने और यात्रियों से झगड़ा JDU MLA Gopal Mandal News करने वाले बिहार में सत्तारूढ़ जदयू विधायक....

JDU MLA Gopal Mandal News: पुलिस को मिला दिल्‍ली तेजस एक्‍सप्रेस का चड्डी-बनियान वाला वीडियो, हर बिंदु की हो रही जांच

पटना। एक ट्रेन में कथित रूप से अंत:वस्त्रों में घूमने और यात्रियों से झगड़ा JDU MLA Gopal Mandal News करने वाले बिहार में सत्तारूढ़ जदयू विधायक गोपाल मंडल के खिलाफ आरा राजकीय रेल थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी है।

पुलिस सूत्रों ने रविवार को यहां बताया कि विधायक मंडल के खिलाफ दर्ज शिकायत के आधार पर शनिवार को आरा के जीआरपी थाने में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (एससी-एसटी) अधिनियम के अलावा भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है।

इसके बाद अब पुलिस ने मामले का अनुसंधान आरंभ कर दिया है। इस क्रम में आरा रेल पुलिस ने रेलवे से संपर्क JDU MLA Gopal Mandal News कर घटना के दिन का सीसीटीवी फुटेज हासिल कर लिया है। ऐसे में माना जा रहा है कि विधायक की मुश्किलें अब बढ़ने वाली हैं। पटना के रेल एसपी विकास वर्मन ने बताया कि रेल पुलिस हर बिंदु पर गहराई से जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article