Advertisment

जद(यू) मजबूती से राजग के साथ है : ललन सिंह

author-image
Bhasha
देश में रविवार तक कुल 2,24,301 लाभार्थियों को कोविड-19 का टीका लगाया गया: सरकार

पटना, 10 जनवरी (भाषा) बिहार में जद(यू) के राजग का साथ छोड़ने की अफवाहों के बीच, सत्तारूढ़ जनता दल (यूनाइटेड) ने रविवार को स्पष्ट किया कि पार्टी राज्य में मजबूती से गठबंधन के साथ है।

Advertisment

बिहार राजग में महत्वपूर्ण घटक जद (यू), भाजपा, हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) और विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के साथ मिलकर गठबंधन सरकार चला रहा है।

जद(यू) के वरिष्ठ नेता और सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने कहा, ‘‘हमारे नेता और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बारे में मीडिया में कई तरह की अटकलें चल रही है। कोई उन्हें कहीं भेज रहा है तो कुछ अन्य कहीं ओर।’’

उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन हम स्पष्ट करना चाहेंगे कि हमारी पार्टी (जद-यू) राजग के साथ मजबूती से एकजुट है।’’

Advertisment

सिंह पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी और प्रदेश परिषद की दो दिवसीय बैठक में लिए गए फैसलों के बारे में प्रदेश मुख्यालय में संवाददाताओं से बात कर रहे थे।

सिंह का बयान इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि विपक्षी नेता राजग के दो भागीदारों-भाजपा और जद(यू) के बीच कथित गतिरोध पर राज्य में राजनीतिक अस्थिरता की बात कर रहे हैं।

अरुणाचल प्रदेश में जद(यू) के कुछ विधायकों के भाजपा में शामिल हो जाने के बाद कई मुद्दों पर बिहार में सत्तारूढ़ गठबंधन के दोनों भागीदारों के बीच गतिरोध की अटकलें लगने लगी।

Advertisment

प्रदेश परिषद की बैठक में लिए गए अन्य फैसलों के बारे में सिंह ने कहा कि पार्टी ने संगठन को मजबूत बनाने पर भी चर्चा की।

सिंह ने कहा, ‘‘पार्टी के सदस्यों की आम राय है कि भले ही पार्टी की ताकत कम हुई हो लेकिन जनाधार नहीं घटा है। हम इससे (विधानसभा चुनाव परिणाम में मिली कम सीटों से) हताश नहीं हैं। हम अपनी पार्टी को और मजबूत बनाने के लिए काम करेंगे और आगे बढ़ेंगे।

पिछले साल बिहार विधानसभा चुनाव में जद(यू) को महज 43 सीटें मिली जबकि 2015 में उसे 71 सीटें मिली थी। दूसरी तरफ भाजपा को 74 सीटें मिली और गठबंधन में उसका कद भी बढ़ गया।

Advertisment

भाषा आशीष नरेश

नरेश

Advertisment
चैनल से जुड़ें