जम्मू-कश्मीर में बारिश से हाल बेहाल, JCB ने गर्भवती महिला को कराया नाला पार, वीडियो वायरल

जम्मू-कश्मीर में बारिश से हाल बेहाल हैं। लगातार हो रही मूसलधार बारिश और खराब मौसम के चलते कई सड़कों पर भूस्खलन और मलबा जमा होने की घटनाएं सामने आ रही हैं। वहीं उधमपुर का एक वीडियो सामने आया है। जहां एक गर्भवती महिला को जेसीबी से रेस्क्यू करते हुए दिखाया गया है। गर्भवती महिला को प्रसव के लिए बाढ़ के तेज बहाव के बीच निकालकर अस्पताल ले जाया जा रहा है। घटना सधोता इलाके की बताई जा रही है। उन्हें इलाके के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पंचैरी ले जाया गया।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article